Aaj ka Mausam 24 September 2025 LIVE: देश में मौसम के अलग-अलग रंग, कहीं बारिश का कहर-कहीं चिलचिलाती धूप; जानें आज अपने शहर का मौसम
Aaj ka Mausam 24 September 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: देश के अलग-अलग हिस्सों से मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है। हालांकि अभी भी कई राज्य हैं, जहां पर जोरदार बारिश हो रही है। जिससे जनजीवन पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। मंगलवार को कोलकाता समेत पश्चिम बंगाल के कई राज्यों में भारी बारिश हुई। जिससे यातायात सेवाएं भी बुरी तरह प्रभावित हुईं। वहीं महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में पिछले 4 दिनों से जारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों में दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई पूरी तरह से हो जाएगी। हालांकि इससे पहले कई राज्यों में झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है।
Aaj ka Mausam 24 September 2025 LIVE: देश में मौसम के अलग-अलग रंग, कहीं बारिश का कहर-कहीं चिलचिलाती धूप; जानें आज अपने शहर का मौसम
गुरुग्राम में गर्मी बढ़ी
गाजियाबाद में बढ़ने लगा तापमान
दिल्ली में आज चलेंगी तेज हवाएं
नोएडा में तेज धूप के साथ हवाओं का सिलसिला जारी
मध्य प्रदेश में भी बारिश का सिलसिला जारी
राजस्थान में आज मौसम शुष्क
मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में अगले 5 दिन होगी तेज बारिश
दिल्ली में आज साफ रहेगा मौसम
बिहार में आज 20 जिलों में बारिश की संभावना
यूपी में कहीं बारिश-कहीं तेज धूप
आज झारखंड में होगी जोरदार बारिश
झारखंड में मंगलवार को अलग-अलग हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हुई और कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां जिलों के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। वहीं रांची, बोकारो, गुमला, धनबाद, लोहरदगा, खूंटी, रामगढ़ जिलों के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है।
कोलकाता में बारिश से हवाई सेवा पर बुरा असर
कोलकाता में मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। बारिश के कारण सड़क, मेट्रो, रेल और हवाई सेवाओं पर भी बुरा प्रभाव पड़ा। 90 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं और करीब 90 उड़ानों में काफी देरी हुई। मौसम विभाग ने आज भी बारिश होने की संभावना जताई है।
पश्चिम बंगाल में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला
पश्चिम बंगाल में कोलकाता समेत कई जिलों में मंगलवार को जोरदार बारिश हुई है। मौसम विभाग ने बुधवार तक पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना, झारग्राम और बांकुरा जिलों में और भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। 25 सितंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक और नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की आशंका है।
महाराष्ट्र के कुछ जिलों में बाढ़ जैसे हालात
महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में भी पिछले चार दिनों से भारी बारिश हो रही है। मंगलवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। जिसके कारण बाढ़ जैसे हालात देखने को मिल रहे हैं। बारिश के कारण कई गांव जलमग्न हो गए और खेत में लगी फसलें भी बर्बाद हो गई। 20 सितंबर से शुरू हुई बारिश से अब तक 8 लोगों की मौत भी हो चुकी है। राज्य में छत्रपति संभाजीनगर, जालना और बीड जैसे अन्य जिलों में भी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई।
अगले 7 दिन में विदा होगा दक्षिण-पश्चिम मानसून
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 7 दिनों में पूरी तरह से विदा हो जाएगा। हालांकि मानसून अपने अंतिम दौर में कई राज्यों को झमाझम बारिश से बिगोने वाला है। अगले 6 दिनों तक दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। इस दौरान तूफानी हवाएं भी चल सकती हैं। हालांकि इस दौरान उत्तरी भारत के अधिकांश हिस्से में गर्मी की मार झेलनी पड़ सकती है।
