शहर

आज का मौसम: हाड़ कंपाने वाली ठंड के बीच बारिश बनेगी आफत, पहाड़ों पर बर्फबारी और घने कोहरे का अलर्ट

Aaj Ka Mausam, 24 December 2025, आज का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: IMD के मुताबिक, आज पहाड़ी राज्यों में बारिश होने की संभावना है। साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। जिसका प्रभाव यूपी, दिल्ली, बिहार जैसे मैदानी इलाकों में स्थित राज्यों के मौसम पर पड़ सकता है। बर्फीली हवाओं के कारण शीतलहर बढ़ने और तापमान और घटने की संभावना है। आज मौसम का ताजा हाल कैसा रहेगा, आइए जानते हैं:

Image

आज का मौसम

Aaj Ka Mausam (आज का मौसम कैसा रहेगा): उत्तर भारत में लोग हाड़ कंपाने वाली ठंड की मार झेल रहे हैं। साथ ही शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप भी जारी है। दिन में धूप बेअसर हो गई है। जिससे रात जैसी सर्दी दिन में भी पड़ रही है। आने वाले दिनों में भी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। देश के उत्तरी हिस्से में आज 4 राज्यों में बारिश होने की संभावना है। जिसमें जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल शामिल हैं। जहां हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही कहीं-कहीं बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। पहाड़ों पर बदले इस मौसम का असर मैदानी राज्यों में भी पड़ेगा। बर्फीली हवाओं के कारण यूपी, बिहार समेत कई हिस्सों में तापमान में गिरावट आ सकती है। नए साल से पहले एक बार और इन पहाड़ी राज्यों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल में 28 दिसंबर को भी हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं 27 और 28 दिसंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है।

आज 22 शहरों में घने कोहरे का अलर्ट (Dense Fog Alert)

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को देश के उत्तर और पूर्वी हिस्से में 22 शहरों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बिहार के पटना, पूर्णिया, गया, भागलपुर, दरभंगा, बेगूसराय और दरभंगा में सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है। वहीं झारखंड के कई हिस्सों में भी घने कोहरे का अलर्ट है। जिससे विजिबिलिटी 50 मीटर तक पहुंच जाएगी। यूपी में अयोध्या, कानपुर, गोरखपुर, सहारनपुर, बरेली, वाराणसी, समेत कई जिलों में घने से अत्यंत घना कोहरा देखने को मिल सकता है। हरियाणा और पंजाब में भी घने कोहरे के चलते गुरुग्राम, सोनीपात, पानीपत, अमृतसर और फरीदकोट में विजिबिलिटी काफी कम दर्ज की जा सकती है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम (Delhi Weather)

दिल्ली में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा अलग-अलग इलाकों में नजर आया। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन में न्यूनतम पारा 1-2 डिग्री नीचे लुढ़क सकता है। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। दिल्ली को अभी भी प्रदूषण से राहत नहीं मिली है। आज सुबह एयर क्वालिटी बेहद खराब स्तर पर दर्ज की गई। राजधानी का औसत एक्यूआई 349 दर्ज किया गया।

यूपी में कोल्ड डे और घने कोहरे का अलर्ट (UP Weather Today)

उत्तर प्रदेश में आज कोल्ड और घने कोहरे की संभावना जताई गई है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप और बढ़ने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में गिरावट होने के आसार हैं। आज सुबह बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच लखीमपुर खीरी, सीतापुर समेत कई जिलों में बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है। वहीं गोरखपुर, वाराणसी समेत 20 से अधिक जिलों में शीत दिवस की स्थिति रह सकती है।

बिहार में आज का मौसम (Bihar Weather)

बिहार में पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। साथ ही कई जिले शीतलहर की चपेट में हैं। आलम ये हैं कि दिन और रात के तापमान में अंतर बहुत कम रह गया है। जिससे दिन में भी रात जैसी ठंड लोगों को सता रही है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार में आज पटना, औरंगाबाद समेत 14 जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है। अगले 3 से 4 दिनों में ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है। साथ ही सुबह के समय कोहरे का प्रकोप भी जारी रहेगा।

उत्तराखंड में घने कोहरे का अलर्ट

उत्तराखंड में बीते दिन पहाड़ी इलाकों में दिन में अच्छी धूप खिली। जिससे देहरादून और आसपास के इलाकों में तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। राज्य में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले तीन दिन ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। मैदानी इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया गया है। उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना होने के कारण तापमान बढ़ा हुआ है। वहीं पहाड़ी इलाकों में भी अधिकतम तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री ऊपर बना हुआ है।

हिमाचल और कश्मीर में कैसा रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश में आज कुल्लू, शिमला, मनाली और कांगड़ा में तेजी से पारा नीचे लुढ़केगा। वहीं पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। कश्मीर में मंगलवार को कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हुई। घाटी के अधिकतर इलाकों में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से ऊपर बना रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है।

राजस्थान और MP में भीषण ठंड

राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी जोरदार ठंड पड़ रही है। राजस्थान में जैसलमेर, बीकानेर, हनुमानगढ़ और आसपास के इलाकों में सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। जिससे दृश्यता काफी कम रहेगी। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा छंट जाएगा। मध्य प्रदेश में भीषण शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। कई हिस्सों में घना कोहरा भी छाया रह सकता है। आज अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। जिससे ठंड और बढ़ सकती है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article