दिल्ली में मौसम हुआ साफ, एनसीआर में चढ़ा पारा, राजस्थान में जारी लू का अलर्ट
आज का मौसम 20 April 2025, IMD Weather Forecast Today, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Aaj Ka Mausam Vibhag Ka Samachar, Mausam Ki Jankari Heat Wave (Loo) LIVE: उत्तर भारत में मौसम की चाल फिर एक बार बदलने लगी है। यहां मौसम साफ होने के साथ तापमान बढ़ने लगा है। दिल्ली-एनसीआर में आंधी-बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वहीं यूपी में तेज आंधी चलने की संभावना है। बिहार के 5 जिलों में आज तेज हवाएं चल सकती है। यहां कुछ राज्यों में आंधी का अलर्ट है और कुछ राज्यों में मौसम साफ रहेगा, वहीं राजस्थान में धूल भरी आंधी के साथ मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली में मौसम हुआ साफ, एनसीआर में चढ़ा पारा, राजस्थान में जारी लू का अलर्ट
गाजियाबाद का अधिकतम तापमान
नोएडा में दो दिन हीटवेव का अलर्ट
गुरुग्राम में गर्मी के साथ बढ़ा तापमान
साइबर सिटी गुरुग्राम में भी तापमान बढ़ने लगा है। यहां न्यूनतम तापमान 23 दर्ज किया जा रहा है तो वहीं अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंच गया है। गर्मी की स्थिति को देखते हुए आने वाले दिनों में शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच जाएगा।
दिल्ली का अधिकतम तापमा 40 के पार
उत्तराखंड में आंधी बारिश का अलर्ट
दिल्ली में मौसम का हाल
दिल्ली में बीते दिनों आंधी-तूफान के बाद अब मौसम साफ बना हुआ है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में किसी भी प्रकार का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में आज धूप खिली रहेगी और तापमान फिर बढ़ाना शुरू होगा।
हिमाचल प्रदेश में बदले मौसम के मिजाज
आज हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, मंडी, चंबा, कुल्लू और शिमला में मौसम विभाग ने आंधी और भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं लाहौल एंड स्पीति, किन्नौर, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, सोलन और सिरमौर में आंधी चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
राजस्थान में हीटवेव
जहां उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, वहीं राजस्थान के अधिकांश जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, हीटवेव के साथ यहां धूल भरी आंधी भी चलेगी।
बिहार के 5 जिलों में आंधी का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने आज बिहार के 5 जिलों पश्चिमी चंपारण, किशनगंज, अररिया, सुपौल और पूर्णिया में आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान यहां कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है।
यूपी में मौसम का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने आज भी यूपी के अधिकांश हिस्सों में आंधी-बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कई जिलों में धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना है। बताया जा रहा है कि यहां 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार के तेज हवाएं चलेंगी।
