उत्तर भारत में मौसम सुहावना, दक्षिणी राज्यों में झमाझम बरस रहे बादल; जानें अपने शहर के मौसम का हाल
Aaj ka Mausam 19 October 2025 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा समेत उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में पिछले कुछ दिनों से मौसम एक जैसा ही बना हुआ है। इन राज्यों में सुबह-शाम मौसम ठंडा है और दिन में धूप निकल रही है। आज भी ऐसा ही मौसम बना रह सकता है, हालांकि आने वाले दिनों में पहाड़ी राज्यों में कहीं-कहीं बारिश या बर्फबारी देखने को मिल सकती है।
उत्तर भारत में मौसम सुहावना, दक्षिणी राज्यों में झमाझम बरस रहे बादल; जानें अपने शहर के मौसम का हाल
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में दिवाली का मौसम
हिमाचल प्रदेश में जल्द बारिश और बर्फबारी के आसार
यूपी में आज शुष्क रहेगा मौसम
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: केरल में अगले 7 दिन बारिश का अलर्ट
आईएमडी के अनुसार, केरल में अगले सात दिनों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि 18 से 24 अक्टूबर के बीच राज्य में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि 18 और 19 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। अगले पांच दिनों के दौरान गरज के साथ हल्की बारिश पड़ने और बिजली कड़कने की संभावना है और हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: केरल में भारी बारिश के कारण बांध से छोड़ा गया पानी
केरल के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश हुई, जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया और इडुक्की स्थित मुल्लापेरियार बांध सहित जलाशयों में जलस्तर बढ़ गया, जिसके कारण अतिरिक्त पानी छोड़ने के लिए बांध के शटर खोलने पड़े।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु में बारिश का सिलसिला आने वाले दिनों में भी देखने को मिलेगा। दरअसल दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर 21 अक्टूबर के आसपास कम दबाव का एक और क्षेत्र बनने की संभावना है और इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने तथा अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों और समीपवर्ती पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक अवदाब के रूप में केंद्रित होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 22 से 24 अक्टूबर के दौरान उत्तरी तटीय तमिलनाडु और पुडुचेरी में और अधिक बारिश होने की संभावना है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: तमिलनाडु में भारी बारिश से जलाशयों में बढ़ा पानी
तमिलनाडु के दक्षिणी जिलों समेत कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश हुई। बारिश से दक्षिण के जलाशयों में पानी की मात्रा बढ़ गई, जबकि चेन्नई में 17 अक्टूबर से हो रही मध्यम से भारी बारिश के कारण चेन्नई में कुछ स्थानों पर जलभराव हो गया। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्वी मानसून के कारण राज्य में बारिश हो रही है।
