LIVE

दिल्ली-यूपी और बिहार में बढ़ी ठंड, IMD ने जारी की MP-राजस्थान में शीतलहर की चेतावनी; दक्षिण में बारिश का अलर्ट

Aaj ka Mausam 17 November 2025 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का अलग मिजाज देखने को मिल रहा है। मैदानी इलाकों में ठंड पैर पसार रही है। शीतलहर का प्रकोप भी शुरू हो चुका है। वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। जिससे ठंड बढ़ने की भी संभावना है। वहीं दक्षिण भारत में कुछ जिलों में अभी भी बारिश का सिलसिला देखने को मिल रहा है। सोमवार को तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Pooja KumariUpdated Nov 17, 2025, 19:09 IST
Follow on Google News
दिल्ली-यूपी और बिहार में बढ़ी ठंड, IMD ने जारी की  MP-राजस्थान में शीतलहर की चेतावनी; दक्षिण में बारिश का अलर्ट

दिल्ली-यूपी और बिहार में बढ़ी ठंड, IMD ने जारी की MP-राजस्थान में शीतलहर की चेतावनी; दक्षिण में बारिश का अलर्ट

Aaj ka Mausam 17 November 2025 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड में आज मौसम कैसा है?) IMD Alert Live News Today Updates: दिल्ली और यूपी में सोमवार को शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। जिससे तापमान में गिरावट और ठंड बढ़ने के आसार हैं। बिहार में भी सीमांचल और मिथिलांचल के कुछ जिलों में कोल्ड वेव का प्रभाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का अनुमान जताया है। जिससे तापमान में 4–5°C की गिरावट हो सकती है। देश के अलग-अलग हिस्सों में आज के मौसम का ताजा हाल इस प्रकार है:

NOV 17, 2025 19:09 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान का हाल

NOV 17, 2025 19:08 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल

NOV 17, 2025 17:49 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: 17 नवंबर 2025 के लिए वर्षा की चेतावनी

NOV 17, 2025 17:48 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: बहु मौसम संबंधी चेतावनी

NOV 17, 2025 17:48 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल

NOV 17, 2025 17:47 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: IMD वेदर अलर्ट

NOV 17, 2025 15:09 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: मौसम विभाग ने जारी की ये चेतावनी

पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों में 18-19 नवंबर को शीत लहर से लेकर भीषण शीत लहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है और 20-21 को कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में 18-20, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, तेलंगाना और मध्य महाराष्ट्र में 18-19 नवंबर, विदर्भ में 18 नवंबर को शीत लहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है। तमिलनाडु में 17,अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 20-22 नवंबर के दौरान को भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
NOV 17, 2025 12:52 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: इन राज्यों मे चलेगी शीतलहर

17 नवंबर को मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में शीतलहर की शुरुआत हो सकती है, जबकि 18 और 19 नवंबर को राज्य के कई हिस्सों में गंभीर शीतलहर की स्थिति बनने की संभावना है। इसी तरह, पश्चिमी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ में 17 और 18 नवंबर को ठंड का असर तेज रहेगा। पूर्वी राजस्थान और छत्तीसगढ़ में 17 से 19 नवंबर तक शीतलहर चलने की आशंका है। झारखंड में भी 17 नवंबर को ठंडी हवाएं चल सकती हैं। पूरे सप्ताह पूर्वोत्तर भारत में हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है।
NOV 17, 2025 11:43 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: बिहार में 7 दिनों तक कोई अलर्ट नहीं

NOV 17, 2025 11:42 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: मध्य प्रदेश में ठंड का प्रकोप

मध्य प्रदेश में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा समेत कई जिलों में शीतलहर का प्रभाव रहा। सबसे कम तापमान राजगढ़ में 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन का सबसे कम तापमान है।
NOV 17, 2025 10:58 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान में सर्द हवाएं बढ़ा रही ठंड

राजस्थान में उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के कारण ठंड में इजाफा हो रहा है। मौसम विभाग ने सीकर, चूरू, झुंझुनूं और नागौर में शीतलहर का अलर्ट भी जारी किया है। पिछले 24 घंटे में सबसे ठंडा शहर फतेहपुर और नागौर रहा। यहां के न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.2 और 5.3 दर्ज किए गए।
NOV 17, 2025 09:01 IST

Delhi News: दिल्ली में स्मॉग की मोटी चादर से विजिबिलिटी प्रभावित

NOV 17, 2025 08:15 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में बारिश का अलर्ट

दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। मौसम विभाग ने सोमवार को तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के बाद यहां ठंड बढ़ने की भी संभावना है।
NOV 17, 2025 07:16 IST

Delhi Pollution: स्मॉग की चादर में ढके इंडिया गेट और कर्तव्य पथ

NOV 17, 2025 06:40 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: लखनऊ में आज कैसा रहेगा

मौसम
लखनऊ में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। सुबह के समय कहीं-कहीं कोहरा भी छाया रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।
NOV 17, 2025 05:47 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का अलर्ट


मौसम विभाग ने सोमवार को उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की संभावना जताई है। जिससे तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। इसके प्रभाव से ठंड बढ़ने की भी संभावना है। पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों के मौसम पर भी प्रभाव पड़ सकता है।
NOV 17, 2025 05:47 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: बिहार में आज का मौसम


बिहार में सोमवार से तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है। जिससे ठंड में बढ़ोत्तरी हो सकती है। सुबह के समय सीमांचल और मिथिलांचल के कई जिलों में शीतलहर चलने की भी संभावना जताई है। खासतौर से कटिहार, पूर्णिया, खगड़िया, अररिया और किशनगंज में ठंड बढ़ने से लोगों को परेशानी हो सकती है।
NOV 17, 2025 05:47 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: यूपी में भी शीतलहर का अलर्ट


यूपी में आज कई जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। जिससे ठंड बढ़ने की संभावना है। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों को खासतौर से अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। लोग गर्म कपड़े पहनकर ही बाहर निकले।
NOV 17, 2025 05:47 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में आज शीतलहर चलने की संभावना


दिल्ली में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि ग्रामीण इलाकों में शीतलहर का प्रभाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान राजधानी में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।