LIVE

आज दिल्ली में बारिश और कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी के आसार, ओडिशा-सौराष्ट्र में हीटवेव का अलर्ट, जानें अपने शहर का मौसम

Pooja KumariUpdated Mar 16, 2025, 18:08 IST
Follow on Google News
आज दिल्ली में बारिश और कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी के आसार, ओडिशा-सौराष्ट्र में हीटवेव का अलर्ट, जानें अपने शहर का मौसम

आज दिल्ली में बारिश और कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी के आसार, ओडिशा-सौराष्ट्र में हीटवेव का अलर्ट, जानें अपने शहर का मौसम

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega, Fog Forecast, आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: मौसम विभाग के अनुसार देश के कई हिस्सों में आज बारिश होने का अनुमान जताया गया है। वहीं कुछ राज्यों में हीटवेव का अलर्ट भी जारी किया गया है। आईएमडी के अनुसार आज दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी यूपी, एमपी और राजस्थान में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। देश के अलग-अलग हिस्सों में आज मौसम का हाल इस प्रकार है:

MAR 16, 2025 16:29 IST

गाजियाबाद में बदलेंगे मौसम के हाल

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में आने वाले दिनों में मौसम फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 18 और 19 मार्च को शहर में तेज हवाएं चलेंगी, जिससे मौसम सुहावना हो सकता है।
MAR 16, 2025 14:55 IST

दिल्ली का तापमान

दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया है। इस दौरान शहर में तेज हवाएं चल रही हैं। बता दें कि आने वाले तीन दिनों तक राजधानी दिल्ली में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
MAR 16, 2025 13:53 IST

केरल में आंधी-तूफान का यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने केरल में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश होने की संभावनाएं हैं। साथ ही कहीं-कहीं मध्यम स्तर की बारिश भी दर्ज की जा सकती है।
MAR 16, 2025 12:49 IST

बीकानेर संभाग में दर्ज हुई हल्की बारिश

राजस्थान में आज बीकानेर संभाग में हल्की बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान चित्तौड़गढ़ में 38.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम तापमान गंगानगर में 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
MAR 16, 2025 12:47 IST

महाराष्ट्र में गर्मी का सितम, 42 डिग्री पहुंचा पारा

MAR 16, 2025 10:24 IST

दिल्ली में ‘संतोषजनक' रही वायु गुणवत्ता

दिल्ली में आज सुबह 9 बजे एक्यूआई संतोषजनक रहा। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 89 रहा। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने बताया कि दिल्ली में शनिवार को पिछले तीन वर्ष में एक जनवरी से 15 मार्च के बीच किसी भी दिन की तुलना में सबसे स्वच्छ वायु गुणवत्ता रही।
MAR 16, 2025 09:35 IST

इन जगहों पर ओलावृष्टि का अलर्ट

MAR 16, 2025 08:35 IST

बिहार में जल्द शुरू होगा गर्मी का तांडव

बिहार में आने वाले सप्ताह में गर्मी अपना प्रकोप की शुरुआत करने वाली है। प्रदेश का तापमान मार्च के आखिरी तक 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का पूर्वानुमान है। एक नए विक्षोभ के एक्टिव होने से बिहार में बादलों की आवाजाही एक बार फिर देखने को मिल सकती है। लेकिन इस दौरान बारिश को लेकर कोई बड़ा अलर्ट नहीं हैं।
MAR 16, 2025 07:02 IST

इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी

MAR 16, 2025 07:01 IST

राजस्थान के कई इलाकों में बारिश का अनुमान


राजस्थान में पिछले 24 घंटों में कहीं-कहीं बादलों की गरज के साथ हल्की बारिश हुई। प्रदेश में सबसे गर्म जिला चित्तौड़गढ़ दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सबसे न्यूनतम तापमान पिलानी में 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 16 मार्च को भी जयपुर व भरतपुर संभाग के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के शेष भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रह सकता है।
MAR 16, 2025 07:01 IST

कश्मीर में दर्ज हुई बर्फबारी, घाटी बढ़ी ठंड


कश्मीर के कई इलाकों में शनिवार को बर्फबारी हुई, जबकि कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां और पुलवामा जिलों के मैदानी इलाकों में बर्फबारी हुई। इसके अलावा, गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम जैसे पर्यटन स्थलों पर भी हिमपात दर्ज किया गया। इसके अलावा बांदीपोरा जिले के गुरेज, कुपवाड़ा के कुछ इलाकों और घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई। मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में रविवार सुबह हल्की बारिश हो सकती है और दोपहर तक मौसम में सुधार होने की संभावना है। बर्फबारी और बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है जिससे घाटी में ठंड बढ़ गई है।
MAR 16, 2025 07:01 IST

हिमाचल प्रदेश में आज बारिश-बर्फबारी के आसार


हिमाचल प्रदेश में शनिवार को कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी लाहौल-स्पीति में भारी बर्फबारी की संभावना है। बारिश का सिलसिला भी रविवार तक प्रदेश में बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। वहीं बर्फबारी के बाद से ही हिमाचल प्रदेश में टूरिस्टों की संख्या भी बढ़ गई हैं।
MAR 16, 2025 07:01 IST

दिल्ली में आज हल्की बारिश के आसार


दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 4.1 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि आर्द्रता का स्तर 62 से 50 प्रतिशत के बीच रहा। मौसम विभाग ने रविवार को सामान्य रूप से आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32 डिग्री सेल्सियस और 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।