झारखंड और पश्चिम बंगाल में कुछ ही देर में आंधी-तूफान के आसार; उत्तराखंड, UP और MP में ओले गिरने की चेतावनी
दिल्ली-यूपी समेत देश के कई राज्यों में पिछले 3-4 दिनों से मौसम ने करवट बदली है। इस दौरान कई जगहों पर आंधी-बारिश के साथ ही वज्रपात और ओलावृष्टि देखने को मिल रही है। जिससे गर्मी से भी हल्की राहत मिली है। दिल्ली में भी पिछले दो दिनों में बारिश दर्ज की गई है। जिसने बढ़ते तापमान पर ब्रेक लगाया है। आज भी दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है।
झारखंड और पश्चिम बंगाल में कुछ ही देर में आंधी-तूफान के आसार; उत्तराखंड, UP और MP में ओले गिरने की चेतावनी
झारखंड और पश्चिम बंगाल में आंधी-तूफान के आसार
उत्तराखंड में आज भी बिगड़ेगा मौसम
दिल्ली में आज सुबह साफ रहा आसमान
तमिलनाडु के तिरुवरुर में भारी बारिश से ढही दीवार
दिल्ली में खराब मौसम के कारण उड़ानें प्रभावित
दिल्ली में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश में सता रही गर्मी
मध्य प्रदेश में लोग गर्मी का कहर झेल रहे हैं। यहां धूप की तपिश बढ़ने से दिन में लोग बाहर निकलने से बच रहे हैं। साथ ही प्रदेश में तापमान भी तेजी से बढ़ रहा है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। आने वाले दिनों में पारा और ऊपर चढ़ने की संभावना है।
बिहार में भारी बारिश का अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बिहार में शनिवार को भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। आईएमडी के अनुसार मधुबनी, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, किशनगंज, अररिया, सुपौल, गया, सीतामढ़ी, शिवहर, नालंदा, नवादा, पटना में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
यूपी में ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। पूर्वानुमान में अलग-अलग क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गयी है। यूपी में मौसम विभाग ने आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मुरादाबाद में बिजली गिरने से 5 लोग घायल
उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरमियानी रात तेज हवाएं चलीं और हल्की बारिश हुई। इसके साथ ही कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक सहारनपुर, मुरादाबाद और हापुड़ समेत कई इलाकों में 10 और 11 अप्रैल की दरमियानी रात को आकाशीय बिजली गिरी और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मुरादाबाद के एक निजी विश्विद्यालय के पांच छात्र घायल हो गए।
उत्तराखंड के चमोली में भारी बारिश का कहर
उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदप्रयाग क्षेत्र में भारी बारिश दर्ज की गई। जिसके कारण एक राष्ट्रीय राजमार्ग का मलबा कई दुकानों और होटलों में घुस गया, जिससे उनके अंदर रखा सामान खराब हो गया। हालांकि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई और न ही मकानों को कोई नुकसान हुआ।
