बिहार-यूपी में सुबह-शाम बढ़ी सिहरन, छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना; जानें कैसा रहने वाला है आपके शहर का हाल
Aaj ka Mausam 10 October 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: देशभर में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक बदलते मौसम ने गर्मी की तपिश को कम कर दिया है। अगले एक सप्ताह में पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में तापमान में गिरावट के साथ ठंडक का अहसास बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, वीकेंड तक दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही रहेगी। इस दौरान हल्की से मध्यम गति की हवाएं चलेंगी और कुछ स्थानों पर बिजली की गर्जना के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। इसके चलते दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
बिहार-यूपी में सुबह-शाम बढ़ी सिहरन, छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना; जानें कैसा रहने वाला है आपके शहर का हाल
