LIVEदेशभर में पिछले कई दिनों से आंधी और बारिश का सिलसिला जारी है। जिसके चलते गर्मी से तो राहत मिली है, लेकिन अब जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बारिश और तूफान का सिलसिला थमने वाला नहीं है। मौसम विभाग ने 5 मई के लिए यूपी, बिहार, हिमाचल समेत देश के 17 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कई इलाकों में 70–75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। IMD ने पूर्वी राज्यों में बिजली गिरने का अलर्ट भी जारी किया है। खतरा भी बना हुआ है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों के लिए विशेष चेतावनी जारी की गई है।
दिल्ली NCR से राजस्थान तक झमाझम बारिश, आंधी-ओले का अलर्ट जारी; जानें अपने शहर के मौसम का हाल
देशभर में पिछले कई दिनों से आंधी और बारिश का सिलसिला जारी है। जिसके चलते गर्मी से तो राहत मिली है, लेकिन अब जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बारिश और तूफान का सिलसिला थमने वाला नहीं है। मौसम विभाग ने 5 मई के लिए यूपी, बिहार, हिमाचल समेत देश के 17 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कई इलाकों में 70–75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। IMD ने पूर्वी राज्यों में बिजली गिरने का अलर्ट भी जारी किया है। खतरा भी बना हुआ है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों के लिए विशेष चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश के आसपास हवा के ऊपरी स्तर पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। जिसके प्रभाव से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। अगले 24 घंटों में कई राज्यों में बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक का असर बना रहेगा। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है और मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह दी गई है।
उत्तर भारत समेत देशभर में जारी बारिश का मौसम आज भी बरकरार रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज देश के 17 राज्यों में आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें यूपी, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु, असम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड और केरल शामिल हैं। इन राज्यों में कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। साथ ही 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। कुछ जगहों पर ओले गिरने का भी अलर्ट है।
राजस्थान के मौसम का हाल यहां देखें...
महाराष्ट्र के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें...
बिहार में काल बैसाखी का कहर जानने के लिए यहां क्लिक करें...
यूपी के मौसम का हाल यहां क्लिक कर जानें...
दिल्ली के मौसम का हाल यहां देखें...
MAY 05, 2026 22:12 IST
एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बारिश
नोएडा समेत पूरे एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। तेज हवाओं के साथ क्षेत्र में भारी बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। बारिश के बाद मौसम काफी सुहावना और ठंडा हो गया है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पहले ही बारिश को लेकर चेतावनी जारी कर दी थी। रात होते ही नोएडा सहित पूरे एनसीआर में जोरदार बारिश देखने को मिली।
MAY 05, 2026 18:07 IST
MAY 05, 2026 14:43 IST
Kanpur Weather Today: कानपुर में आज शाम मौसम कैसा रहेगा
आज शाम कानपुर में मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा, शाम 5-6 बजे के आसपास आंशिक बादल छा सकते हैं और कुछ क्षेत्रों में थंडरशॉवर (गरज के साथ बौछारें) की संभावना है।
MAY 05, 2026 14:41 IST
Panipat Weather Today: पानीपत में आज शाम मौसम कैसा रहेगा
आज शाम पानीपत में मौसम मिला-जुला रहने का अनुमान है। शाम के समय हल्की धूप और बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, हालांकि रात होते-होते आसमान पूरी तरह साफ हो जाएगा।
MAY 05, 2026 14:35 IST
Bihar Weather Today: बिहार में आंधी-बारिश का दौर
बिहार में आज का मौसम कैसा रहने वाला है, जानने के लिए यहां क्लिक करें।
MAY 05, 2026 14:32 IST
Rajasthan Weather Today: राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहने वाला है जानने के लिए यहां क्लिक करें।
MAY 05, 2026 14:29 IST
Chandigarh Weather Today: चंडीगढ़ में आज शाम मौसम कैसा रहेगा
आज शाम चंडीगढ़ का मौसम साफ और सुहावना रहने का अनुमान है। शाम 7:00 बजे के आसपास सूर्यास्त होगा और रात होते-होते तापमान में हल्की गिरावट आएगी।
MAY 05, 2026 14:26 IST
Varanasi Weather Today: वाराणसी में आज शाम मौसम कैसा रहेगा
वाराणसी में आज शाम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
MAY 05, 2026 14:19 IST
Moradabad Weather Today: मुरादाबाद में आज शाम मौसम कैसा रहेगा
मुरादाबाद में आज शाम मौसम के साफ और थोड़ा बादल छाए रहने का अनुमान है। दोपहर के समय हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना के बाद शाम को मौसम स्थिर हो जाएगा।
MAY 05, 2026 14:18 IST
Lucknow Weather Today: लखनऊ में आज शाम मौसम कैसा रहेगा
लखनऊ में आज शाम मौसम साफ और सुहावना रहने की संभावना है। दिन भर की बादलों की आवाजाही और सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद शाम को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और फिजा में ठंडक रहेगी।
MAY 05, 2026 14:16 IST
Jaipur Weather Today: जयपुर में आज शाम मौसम कैसा रहेगा
जयपुर में आज शाम का मौसम साफ और सुहावना रहने का अनुमान है, जहां शाम 7:02 बजे सूर्यास्त के समय तापमान लगभग 31°C रहेगा जो धीरे-धीरे गिरकर रात तक 26°C - 28°C तक आ सकता है। आसमान मुख्य रूप से साफ़ रहेगा और बारिश की संभावना न के बराबर (0-3%) है, जबकि हवा पूर्व-उत्तर-पूर्व दिशा से लगभग 6-10 किमी/घंटा की धीमी गति से चलेगी।
MAY 05, 2026 14:16 IST
Bhopal Weather Today: भोपाल में आज शाम मौसम कैसा रहेगा
भोपाल में आज शाम का मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ सुहावना रहने का अनुमान है।
MAY 05, 2026 14:12 IST
Patna Weather Today: पटना में आज शाम मौसम कैसा रहेगा
आज शाम को पटना में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। शहर में दोपहर के बाद से ही बादल छाए हुए हैं और शाम के समय मौसम में बदलाव की उम्मीद है।
MAY 05, 2026 14:11 IST
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज शाम मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली में आज शाम का मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की उम्मीद है, हालांकि कुछ इलाकों में शाम के समय हल्की बूंदाबांदी या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
MAY 05, 2026 14:11 IST
Delhi Weather Today: दिल्ली में कल भी आ सकती है बारिश
दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो दिनों से मौसम बदला हुआ है और यह सिलसिला अभी जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 5 और 6 मई को राजधानी और आसपास के इलाकों में बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक की संभावना बनी रहेगी।
MAY 05, 2026 14:09 IST
Lucknow Weather Today: लखनऊ में मौसम ठंडा
आज सुबह हजरतगंज में हल्की बूंदाबादी हुई। मौसम ठंडा है और तापमान 31°C से 21°C के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने दिन में धूलभरी आंधी और 1-2 बार बारिश का अलर्ट जारी किया है।
MAY 05, 2026 14:06 IST
Lucknow Weather Today: लखनऊ में आज आएगी आंधी
लखनऊ में मंगलवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई। सोमवार को तेज आंधी-बारिश के बाद तापमान सामान्य से 10.4°C कम दर्ज हुआ था। आज भी मौसम ठंडा रहेगा, तापमान 31°C से 21°C के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने दिन में धूलभरी आंधी और 1-2 बार बारिश का अलर्ट जारी किया है
MAY 05, 2026 13:31 IST
Rajasthan Weather Today: राजस्थान में आंधी बारिश
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान में कई जगह आंधी व बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार सुबह तक बीते चौबीस घंटे में सबसे अधिक 68 मिलीमीटर बारिश जयपुर के शाहपुरा में हुई।
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज भी कोटा, उदयपुर, भरतपुर व जयपुर संभाग व उत्तरी राज्य के कुछ भागों में आंधी/बारिश हो सकती है।
वहीं आगामी तीन-चार दिनों में राज्य के अधिकतर भागों में आंधी बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना है। हालांकि, राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं मध्यम दर्जे की आंधी बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।
इसके अनुसार, अगले तीन चार दिन में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री की बढ़ोतरी होने और सीमावर्ती क्षेत्रों में नौ मई से तेज गर्मी का नया दौर शुरू होने की अनुमान है। आठ से 11 मई के दौरान जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री सेल्सियस हो सकता है।
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज भी कोटा, उदयपुर, भरतपुर व जयपुर संभाग व उत्तरी राज्य के कुछ भागों में आंधी/बारिश हो सकती है।
वहीं आगामी तीन-चार दिनों में राज्य के अधिकतर भागों में आंधी बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना है। हालांकि, राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं मध्यम दर्जे की आंधी बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।
इसके अनुसार, अगले तीन चार दिन में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री की बढ़ोतरी होने और सीमावर्ती क्षेत्रों में नौ मई से तेज गर्मी का नया दौर शुरू होने की अनुमान है। आठ से 11 मई के दौरान जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री सेल्सियस हो सकता है।
MAY 05, 2026 12:52 IST
Delhi Weather Today: दिल्ली में बारिश के बाद तापमान में गिरावट
दिल्ली में रात के समय बादलों की गरज और तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मंगलवार को वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है। सफदरजंग में सुबह साढ़े आठ बजे से पिछले 24 घंटे में 4.6 मिलीमीटर बारिश हुई, लोधी रोड में 6.1 मिमी, रिज में 11.9 मिमी जबकि पालम में नाममात्र बारिश दर्ज की गई तथा आयानगर में बारिश नहीं हुई।
MAY 05, 2026 12:47 IST
Delhi Weather Today: दिल्ली में मौसम हुआ सुहावना
दिल्ली में आज सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहे। दिन में धूप निकल आई है। लेकिन बादलों की मौजदूगी के चलते तपिश का असर नहीं है। जिसके चलते मौसम सुहावना बना हुआ है।
