दक्षिण भारत में झमाझम हो रही बरसात, IMD पटना ने जारी की 7 दिन के मौसम की चेतावनी
दक्षिण भारत में मानसून की एंट्री पहले ही हो चुकी है और यहां झमाझम बारिश दर्ज की जा रही है। उत्तर भारत के कई जिलों में प्री-मानसून की गतिविधियों का सिलसिला अभी जारी है। जल्द ही मानसून उत्तर भारत के राज्यों में दस्तक देगा और यहां झमाझम बारिश का दौर शुरू होगा। इस बीच यूपी-बिहार और दिल्ली में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।
दक्षिण भारत में झमाझम हो रही बरसात, IMD पटना ने जारी की 7 दिन के मौसम की चेतावनी
दिल्ली में गिरा पारा
जानिए कैसा रहेगा कल का मौसम
मौसम विभाग ने जारी किए अलर्ट
गाजियाबाद में मौसम का हाल
नोएडा में खिली धूप
यूपी के 14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने आज यूपी के आगरा, मथुरा, इटावा, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, जालौन, औरैया, मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा, महामाया नगर और अलीगढ़ में झोकेदार हवाओं के साथ बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
राजस्थान में बदली मौसम की चाल
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज राजस्थान में आंधी-तूफान के साथ बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। बदलते इस मौसम से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल रही है।
बिहार में झमाझम बरसेंगे मेघ
बिहार के सीमांचल क्षेत्रों में मौसम विभाग ने आज आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है। वहीं अन्य जिलों में उमस भरी गर्मी का दौर जारी है।
यूपी में आंधी-बारिश का अलर्ट
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में आज मौसम विभाग ने आंधी-तूफान और बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इससे गर्मी से राहत मिल रही है और मौसम सुहावना बना हुआ है।
दिल्ली में आज का मौसम
दिल्ली में 5 जून तक प्री-मानसून गतिविधियां देखने को मिलेगी। इस दौरान मौसम विभाग ने 4 जून तक शहर में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश और हवाओं के कारण यहां तापमान में वृद्धि नहीं हो रही है, गर्मी से राहत महसूस हो रही है।
