LIVE

बारिश से होगी नए साल की शुरुआत! उत्तर भारत में गलन वाली सर्दी और घने कोहरे का प्रकोप जारी, जानें IMD का ताजा अपडेट

Aaj ka Mausam 01 January 2026 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज मौसम कैसा है?, IMD की चेतावनी ) Live News Today Updates: उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी है। दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान समेत कई राज्यों में गलन वाली सर्दी पड़ रही है। कई इलाकों में धूप के दर्शन भी नहीं हो रहे हैं। सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने से विजिबिलिटी भी घट गई है। जिसके कारण यातायात की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है। वहीं पहाड़ों पर भी शीतलहर का प्रकोप जारी है। कई जगहों पर बर्फबारी भी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार नए साल पर 1 जनवरी को कई जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है।

Pooja KumariUpdated Jan 1, 2026, 19:10 IST
Follow on Google News
बारिश से होगी नए साल की शुरुआत! उत्तर भारत में गलन वाली सर्दी और घने कोहरे का प्रकोप जारी, जानें IMD का ताजा अपडेट

बारिश से होगी नए साल की शुरुआत! उत्तर भारत में गलन वाली सर्दी और घने कोहरे का प्रकोप जारी, जानें IMD का ताजा अपडेट

Aaj ka Mausam 01 January 2026 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड में आज मौसम कैसा है?) IMD Alert Live News Today Updates: मौसम विभाग के अनुसार पंजाब और हरियाणा के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। जिसके कारण नए साल के दिन दिल्ली और एनसीआर में बहुत हल्की और छिटपुट बारिश होने की मामूली संभावना है। अगर ऐसा होता है, तो यह इस मौसम की पहली बारिश होगी। तीन जनवरी से शीत लहर की स्थिति पैदा हो सकती है क्योंकि न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर सकता है, और हिमालयी क्षेत्र से आने वाली ठंडी उत्तरी हवाओं के राजधानी की ओर बढ़ने का अनुमान है। आईएमडी के अनुसार, एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ इस समय उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर स्थित है। इसके प्रभाव से अगले दो से तीन दिनों तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात जारी रहेगा। देश के अलग-अलग हिस्सों में आज नए साल पर 1 जनवरी को मौसम का ताजा हाल इस प्रकार है:

JAN 01, 2026 19:10 IST

Aaj ka Mausam 01 January 2026 LIVE: राजस्थान में येलो अलर्ट

JAN 01, 2026 18:04 IST

Aaj ka Mausam 01 January 2026 LIVE: मौसम पूर्वानुमान बिहार

JAN 01, 2026 18:03 IST

Aaj ka Mausam 01 January 2026 LIVE: उत्तर प्रदेश का 2 दिन का मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी

JAN 01, 2026 18:02 IST

Aaj ka Mausam 01 January 2026 LIVE: पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल

JAN 01, 2026 18:01 IST

Aaj ka Mausam 01 January 2026 LIVE: बहु मौसम संबंधी चेतावनी

JAN 01, 2026 15:21 IST

दिल्ली में 2 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम

राजधानी दिल्ली में नए साल की शुरुआत घने कोहरे और कोल्ड डे के साथ हुई है। मौसम विभाग ने बताया कि 2 जनवरी को भी शहर में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। दिन के समय कोल्ड वेव चलेगी, जिसके साथ कोल्ड डे का अलर्ट भी जारी किया गया है।
JAN 01, 2026 13:43 IST

जयपुर में ठंड और प्रदूषण का दौर

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कड़ाके की ठंड के साथ प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है। सीपीसीबी के 1 बजे के अपडेट के अनुसार, जयपुर में आज का एक्यूआई 186 दर्ज किया गया है। आगामी दिनों में इसके 200 पार करने की संभावना है।
JAN 01, 2026 12:25 IST

नए साल पर दिल्ली का AQI कितना है

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सुबह 12 बजे की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली का AQI खराब श्रेणी में 374 के रिकॉर्ड किया गया है। नए साल की शुरुआत में भी शहर की जहरीली हवा में कोई खास अंतर नहीं आया है।
JAN 01, 2026 11:39 IST

महाराष्ट्र के महाबलेश्वर में पारा लुढ़कर शून्य पहुंचा

मिनी कश्मीर के नाम से जानें जाने वाले महाराष्ट्र के महाबलेश्वर सही मायनों में कश्मीर बन गया है। यहां पारा लुढ़ककर शून्य पहुंच गया है। हाड़ कंपा देने वाली इस ठंड में यहां बर्फ की परत जमी हुई नजर आ रही है। कड़ाके की इस ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।
JAN 01, 2026 10:37 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: घने कोहरे और शीतलहर की गिरफ्त में गोरखपुर

JAN 01, 2026 09:51 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: मुंबई में कहीं तेज तो कहीं धीमी बारिश हुई

मुंबई के कई हिस्सों में गुरुवार सुबह तेज बारिश हुई जिससे मुंबई वासियों की नव वर्ष की शुरुआत खुशनुमा मौसम के साथ हुई। साल की पहली सुबह का, सूरज की किरणों से स्वागत होने के बजाय मुंबई के कई इलाकों में बारिश देखने को मिली। बारिश सुबह छह बजे से पहले शुरू हुई, कुछ इलाकों में बारिश तेज रही जबकि कई जगहों पर हल्की फुहारें पड़ीं। सुबह छह बजकर 15 मिनट के बाद इसकी तीव्रता धीरे-धीरे कम हो गई।
JAN 01, 2026 08:45 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: मुंबई में नए साल पर हुई बारिश

JAN 01, 2026 08:04 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: हिमाचल प्रदेश में नए साल का पहला सूर्योदय

JAN 01, 2026 07:05 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान में करौली रहा सबसे ठंडा


राजस्थान के करौली में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा। आईएमडी के अनुसार, अलवर में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री, दौसा में 6.6 डिग्री, टोंक के वनस्थली में 6.9 डिग्री, पिलानी में 8.8 डिग्री, चूरू में 9.1 डिग्री और भीलवाड़ा में 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य की राजधानी जयपुर में रात का तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि जोधपुर में यह 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
JAN 01, 2026 07:05 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: हरियाणा में कड़ाके की ठंड


हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आईएमडी के अनुसार अंबाला में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है जबकि हिसार में यह 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से एक डिग्री अधिक है। करनाल में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा। नारनौल और रोहतक में अधिक ठंड दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान क्रमशः 4.5 और 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, भिवानी में न्यूनतम तापमान पांच और सिरसा में 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
JAN 01, 2026 07:05 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: पंजाब में भी ठंड का प्रकोप जारी


पंजाब के कई इलाकों में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। हालांकि राज्य में ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब में अमृतसर में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है जबकि लुधियाना और पटियाला में यह क्रमशः 6.8 और 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा बठिंडा में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पठानकोट में यह 8.5 डिग्री, फरीदकोट में 7 डिग्री और गुरदासपुर में 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
JAN 01, 2026 07:04 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में नए साल पर कैसा रहेगा मौसम


दिल्ली में नववर्ष के दिन एक जनवरी को दिन में ठंड का प्रकोप जारी रहने की आशंका है। आईएमडी ने कहा है कि अगले पांच दिनों तक दिल्ली में घना से बहुत अधिक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। नये साल के दिन के लिए, मौसम विभाग ने आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। सुबह के समय हल्की से मध्यम धुंध छाए रहने की उम्मीद है। दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से 16 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
JAN 01, 2026 07:04 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में मौसम बेहद सर्द


दिल्ली में बुधवार को मौसम बेहद सर्द रहा। नववर्ष के पहले दिन भी ऐसी ही स्थिति बने रहने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार एक जनवरी को बारिश होने के आसार हैं, जो इस मौसम की पहली बारिश हो सकती है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 0.4 डिग्री सेल्सियस कम है।