शहर

MP Flood: मध्य प्रदेश में बाढ़ का कहर, नदी के बीच फंसे 48 लोग; रेस्क्यू के लिए पहुंची NDRF की टीम

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के अचानक बाढ़ आ जाने से नदी के के बीच 48 लोग फंस गए। इसके बाद प्रशासन को सूचना दी गई और एनडीआरएफ की टीम मदद के लिए पहुंची।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

MP Flood: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के घुवारा क्षेत्र के कुटोरा गांव के पास धसान नदी में अचानक बाढ़ आ जाने से नदी के उस पार गए 48 चरवाहे और मजदूर फंस गए। बताया जा रहा है कि नदी के उस पर टापूनुमा स्थान पर मंदिर भी है, जहां निर्माण कार्य चल रहा था। वहां पर कई मजदूर अपने मवेशी चराने के लिए नदी पार गए थे। अचानक धसान नदी उफान पर आ गई। कुल 48 लोग नदी पार टापूनुमा स्थान पर फंस गए।

मामले की सूचना जिला प्रशासन को दी गई। जिसके बाद रेस्क्यू टीम लगभग शाम पांच मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद 30 मजदूरों और चरवाहों को रेस्क्यू करके सुरक्षित नदी के इस पर लाया गया। अभी 18 लोगों का रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है।

एनडीआरएफ की टीम की ओर से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है। मौके पर बड़ा मलहरा एसडीएम प्रशांत अग्रवाल और एसडीओपी रोहित के अलावा, प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम मौजूद है।

मध्य प्रदेश में इन दिनों भारी बारिश ने जमकर तबाही मचा रखी है। प्रदेश के जबलपुर, खजुराहो, धार, भोपाल, बैतूल, गुना, ग्वालियर, इंदौर, खंडवा, शिवपुरी, उज्जैन, दमोह, मंडला, नरसिंहपुर, नौगांव, रीवा, सागर, टीकमगढ़, उमरिया और बालाघाट में भारी बारिश देखने को मिली जिससे आम जनजीवन प्रभावित नजर आया।

इनपुट-आईएएनएस

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article