शहर

Sagar News: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में 3 साल की मासूम के साथ मरीज ने की दरिंदगी, POCSO Act में केस दर्ज, आरोपी फरार

Sagar News: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज एक तीन साल की मासूम के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। आरोपी एक मरीज ही है, जो उसी अस्पताल में भर्ती था। उसके खिलाफ POCSO Act में केस दर्ज किया गया है।

Image

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती 3 साल की मासूम से दरिंदगी (प्रतीकात्म फोटो- Canva)

Sagar News: मध्य प्रदेश के सागर से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। शहर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती तीन साल की मासूम बच्ची के साथ अस्पताल परिसर में ही दरिंदगी किए जाने की घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। आरोप है कि अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने सर्जिकल वार्ड में भर्ती मासूम को अपना शिकार बनाया। घटना सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

मरीज ने ही किया रेप

जानकारी के अनुसार बच्ची अपने परिजनों के साथ इलाज कराने के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज आई थी और सर्जिकल वार्ड में भर्ती थी। बताया जा रहा है कि घटना के समय बच्ची वार्ड में बने बाथरूम में गई थी। इसी दौरान पीछे से अस्पताल में भर्ती एक आरोपी मरीज भी बाथरूम में घुस गया। आरोप है कि आरोपी ने मासूम के साथ गलत हरकत की और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से निकल गया।

पॉक्सो में मामला दर्ज

कुछ देर बाद बच्ची रोते हुए अपनी मां के पास पहुंची और इशारों व मासूमियत भरे शब्दों में पूरी घटना बताई। बच्ची की बात सुनकर परिजन घबरा गए और तुरंत अस्पताल प्रबंधन को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट (POCSO Act ) सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालना शुरू कर दिया है ताकि आरोपी की गतिविधियों और घटना के पूरे क्रम की पुष्टि की जा सके। प्रारंभिक जांच में आरोपी की पहचान कर ली गई है।

आरोपी की तलाश जारी

मामले में सागर सीएसपी ललित कुमार कश्यप ने बताया कि बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों में भी आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होनी चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। वहीं इस घटना ने अस्पताल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

यूपी कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी: अजय राय की होगी छुट्टी! अराधना मिश्रा 'मोना' बन सकती हैं नई प्रदेश अध्यक्ष, समझें नया सोशल फॉर्मूला

यूपी कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी: अजय राय की होगी छुट्टी! अराधना मिश्रा 'मोना' बन सकती हैं नई प्रदेश अध्यक्ष, समझें नया सोशल फॉर्मूला

Tamil Nadu: गांधी जयंती पर CM विजय ने लॉन्च की ‘वेट्री पयनम तिट्टम’ योजना, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा

Tamil Nadu: गांधी जयंती पर CM विजय ने लॉन्च की ‘वेट्री पयनम तिट्टम’ योजना, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा

Vrindavan News: प्रेमानंद जी के शिष्य की मौत में बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गुप्तांग पर मिले 5 टांके, आखिर किसने भरे घाव?

Vrindavan News: प्रेमानंद जी के शिष्य की मौत में बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गुप्तांग पर मिले 5 टांके, आखिर किसने भरे घाव?

BHU में सुरक्षा और कर्फ्यू नियमों के खिलाफ सड़कों पर उतरीं छात्राएं, निकाला मशाल जुलूस; चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग

BHU में सुरक्षा और कर्फ्यू नियमों के खिलाफ सड़कों पर उतरीं छात्राएं, निकाला मशाल जुलूस; चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग

CEC के खिलाफ CJP-विपक्ष का प्रदर्शन Live Updates: संसद परिसर में बापू की प्रतिमा के पास बैठे संजय सिंह, हिरासत में लिए गए AAP नेता

CEC के खिलाफ CJP-विपक्ष का प्रदर्शन Live Updates: संसद परिसर में बापू की प्रतिमा के पास बैठे संजय सिंह, हिरासत में लिए गए AAP नेता