प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मार्च कोतिरुचिरापल्ली (Tiruchirappalli) तमिलनाडु से दो अमृत भारत एक्सप्रेस, दो एक्सप्रेस ट्रेन और एक पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही केरल के एर्नाकुलम से भी एक पैसेंजर ट्रेन शुरू की जाएगी। इन नई रेल सेवाओं से तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा और झारखंड के लाखों यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा।
कोयंबटूर से धनबाद तक पहली सीधी ट्रेन
नई पोडनूर–धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस Coimbatore के औद्योगिक क्षेत्र को पहली बार सीधे Dhanbad से जोड़ेगी। यह ट्रेन सलेम, रेनीगुंटा, विजयवाड़ा, झारसुगुड़ा और रांची होते हुए चलेगी। अभी तक इस रूट के यात्रियों को बीच में ट्रेन बदलनी पड़ती थी, जिससे यात्रा लंबी और मुश्किल हो जाती थी। अब यह ट्रेन दक्षिण भारत के टेक्सटाइल उद्योग और पूर्वी भारत के कोयला-इस्पात क्षेत्र को सीधा जोड़ देगी।
दक्षिणी तट से हैदराबाद तक नई कनेक्टिविटी
दूसरी नागरकोइल–चारलापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस Nagercoil को सीधे Hyderabad के पास स्थित चारलापल्ली से जोड़ेगी। इससे कन्याकुमारी और केरल-तमिलनाडु तटीय क्षेत्र के यात्रियों को तेलंगाना तक सीधी और किफायती यात्रा का विकल्प मिलेगा। छात्रों, कामगारों और व्यापारियों के लिए यह ट्रेन काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
दो नई एक्सप्रेस ट्रेनें भी शुरू
रेलवे इस मौके पर दो नई एक्सप्रेस ट्रेनें भी शुरू करेगा। रामेश्वरम–मंगलुरु एक्सप्रेस: यह ट्रेन तीर्थयात्रियों को सीधे Rameswaram से Mangaluru तक जोड़ेगी। तिरुनेलवेली–मंगलुरु एक्सप्रेस: इससे तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के तटीय इलाकों के बीच यात्रा आसान होगी। इन ट्रेनों से कोयंबटूर क्षेत्र के यात्रियों को भी पश्चिमी तट तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।
कावेरी डेल्टा और केरल को भी लाभकावेरी डेल्टा के लिए मयिलादुथुरै–थिरुवारूर–करैकुडी पैसेंजर ट्रेन शुरू की जा रही है, जिससे कृषि प्रधान जिलों को बेहतर रेल सुविधा मिलेगी। इसके अलावा पलक्कड़–पोल्लाची ट्रेन सेवा से तमिलनाडु और केरल के बीच रोज़ाना आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
केरल में आधुनिक रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर
केरल में तीन रेलवे स्टेशन :
- Shoranur
- Kuttippuram
- Changanassery
को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित किया गया है।
इन स्टेशनों पर लिफ्ट, एस्केलेटर, फ्री वाई-फाई और आधुनिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही शोरनूर–नीलांबुर रेल लाइन (65 किमी) के विद्युतीकरण को भी राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा, जिससे यात्रा तेज, सस्ती और पर्यावरण के अनुकूल बनेगी।
आम यात्रियों के लिए खास है अमृत भारत एक्सप्रेस
अमृत भारत एक्सप्रेस को खास तौर पर आम यात्रियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें स्लीपर और जनरल कोच के साथ आधुनिक डिजाइन, बेहतर सीटिंग और 130 किमी प्रति घंटे तक की गति की सुविधा है। यह ट्रेन किफायती किराये पर लंबी दूरी की यात्रा को आसान बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
