बिजनेस

Deepinder Goyal: अरबपति बन गए जोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल, 11000 करोड़ से अधिक हुई नेटवर्थ

Deepinder Goyal Net Worth: बीते एक साल में जोमैटो के शेयर में काफी तेजी आई है। इससे इसके फाउंडर दीपिंदर गोयल की नेटवर्थ काफी बढ़ी है और अब वे अरबपति बन गए हैं।

Image

अरबपति बन गए जोमैटो के फाउंडर

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • अरबपति बने जोमैटो के फाउंडर
  • दीपिंदर गोयल की दौलत में इजाफा
  • 11000 करोड़ से अधिक हुई नेटवर्थ

Deepinder Goyal Net Worth: पिछले साल से जोमैटो के शेयरों में रिकॉर्ड तेजी आई। जोमैटो के शेयर में इस तेजी से दीपिंदर गोयल अरबपति बन गए हैं। जुलाई 2023 के लेवल स्तर से जोमैटो के शेयर में 300 प्रतिशत से अधिक की उछाल आई है। दीपिंदर गोयल जोमैटो के फाउंडर और सीईओ हैं। जोमैटो के शेयर ने बीएसई पर 232 रुपये का नया रिकॉर्ड लेवल छू लिया और कारोबार के अंत में 3 प्रतिशत तक की बढ़त के साथ 229.10 रु पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 1.99 ट्रिलियन रुपये (1.99 लाख करोड़ रु) हो गई है।

ये भी पढ़ें -

कितनी हो गई नेटवर्थ

41 वर्षीय गोयल भारत के सबसे अमीर प्रोफेशनल मैनेजर बन गए हैं, जिनकी नेटवर्थ फोर्ब्स के अनुसार 11702 करोड़ रुपये हो गई है। इस समय गोयल के पास कंपनी के 36.95 करोड़ शेयर या 4.24 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

बढ़ा दी ऑर्डर फीस

इस बीच जोमैटो ने दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में प्रत्येक ऑर्डर पर लिए जाने वाले शुल्क को पांच रुपये से बढ़ाकर छह रुपये कर दिया है। हालांकि, जोमैटो के प्रतिद्वंद्वी प्लेटफॉर्म स्विगी ने एक दिन पहले अपने शुल्क में की गई बढ़ोतरी को सोमवार से वापस ले लिया।

इसके ऐप पर उपलब्ध सूचना के मुताबिक, अब स्विगी एक ऑर्डर पर पहले की ही तरह पांच रुपये का शुल्क ले रही है। इस बढ़ोतरी की वजह के बारे में संपर्क किए जाने पर जोमैटो और स्विगी दोनों ने ही कोई प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया।

जोमैटो और स्विगी का है दबदबा

दोनों ही ऑनलाइन फूड डिलिवरी कंपनियों ने पिछले साल पहली बार अपने मंच के जरिये दिए जाने वाले ऑर्डर पर शुल्क लगाया था। शुरुआत में यह शुल्क दो रुपये प्रति ऑर्डर था जिसे धीरे-धीरे बढ़ाया गया।

जानकारों का कहना है कि जोमैटो और स्विगी जैसी कंपनियां प्लेटफॉर्म शुल्क लगाकर लाभ कमाने की अपनी क्षमता बढ़ाना चाहती हैं। इस खंड में इन दोनों कंपनियों का ही दबदबा है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article