बिजनेस

Zensar Tech Share : IT सेक्टर के इस स्टॉक में कहां बनेंगे कमाई के मौके? एक्सपर्ट ने बताया टारगेट और Stop-Loss

Zensar Tech Share Price : Zensar Tech में तकनीकी रूप से स्टॉक में एक ट्रायंगल पैटर्न बना है। आने वाले दिनों में ये पैटर्न या तो कंसोलिडेशन है, जो कि ऊपर की तरफ ब्रेक आउट हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तो ये स्टॉक करीब 825 रुपये 845 रुपये के भाव तक आराम से कारोबार कर सकता है।

Image

Zensar Tech Share Price Target.

Photo : Times Now Digital

Zensar Tech Share Price Target: आईटी सेक्टर के Zensar Technologies के स्टॉक में अच्छी खासी तेजी देखने को मिल रही है। इस स्टॉक निवेशकों को आगे कौन सी रणनीति अपनानी चाहिए, इस बारे में ET Now Swadesh के खास शो में मार्केट एक्सपर्ट ने अपनी राय दी है।

Zensar Tech Share Price Target

आईटी स्पेस से निवेशक Zensar Tech के स्टॉक को खरीद सकते हैं। मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि तकनीकी रूप से स्टॉक में एक ट्रायंगल पैटर्न बना है। आने वाले दिनों में ये पैटर्न या तो कंसोलिडेशन है, जो कि ऊपर की तरफ ब्रेक आउट हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तो ये स्टॉक करीब 825 रुपये 845 रुपये के भाव तक आराम से कारोबार कर सकता है।

इस स्टॉक में निवेशक 775 रुपये का स्टॉप लॉस लगा सकते हैं। वहीं, स्टॉक में टारगेट प्राइस 825 रुपये से 845 रुपये प्रति शेयर रहेगा।

यहां देखें पूरा वीडियो

Zensar Tech Share Price History

BSE की वेबसाइट के अनुसार, Zensar Technologies के शेयरों में पिछले 2 सप्ताह में 2.90 फीसदी की तेजी आई है। वहीं, ये शेयर पिछले एक महीने में 5.68 फीसदी तक उछला है। तीन महीने में शेयर में 10.35 फीसदी की तेजी आई है। छह महीने में भी इस शेयर में 50.96 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। शेयर ने पांच साल में 258.23 फीसदी तक रिटर्न दिया है। इस शेयर का 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर और न्यूनतम स्तर क्रमशः 838.45 रुपये और 456 रुपये है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article