बिजनेस

Zee Entertainment Share: जी एंटरटेनमेंट के शेयर ने की वापसी, करीब 6% हुआ मजबूत

Zee Entertainment Share Price Today: बीएसई पर कंपनी का शेयर 155.90 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सुबह 158 रु पर खुला। 1 बजे कंपनी का शेयर 9 रु या 5.77 फीसदी की मजबूती के साथ 164.90 रु पर आ गया है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 15,838.97 करोड़ रु है।

Image

ज़ी एंटरटेनमेंट शेयर प्राइस

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • जी के शेयर ने की वापसी
  • करीब 6% हुआ मजबूत
  • कल आई थी 32 फीसदी की गिरावट

Zee Entertainment Share Price Today: सोनी के साथ विलय की डील कैंसल होने के बाद मंगलवार को जी एंटरटेनमेंट के शेयरों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। कल इसका शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर 32.73% की गिरावट के साथ बंद हुआ। इंट्राडे में शेयर 152.50 रुपये के निचले सर्किट पर पहुंच गया था। सोनी के साथ कंपनी की 10 अरब डॉलर की मर्जर डील होनी थी, जो कि कैंसल हो गई। इस डील के कैंसल होने के बाद जी एंटरटेनमेंट के शेयरों में भारी बिकवाली देखी गई। हालांकि आज जी के शेयर ने वापसी की है। बीएसई पर आज जी एंटरटेनमेंट के शेयरों में मजबूती दिख रही है।

ये भी पढ़ें -

करीब 6 फीसदी की मजबूती

बीएसई पर कंपनी का शेयर 155.90 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सुबह 158 रु पर खुला। 1 बजे कंपनी का शेयर 9 रु या 5.77 फीसदी की मजबूती के साथ 164.90 रु पर आ गया है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 15,838.97 करोड़ रु है।

कितना है 52 हफ्तों का निचला स्तर

जी एंटरटेनमेंट के शेयर का पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 152.50 रु रहा है, जबकि इसी अवधि का सबसे ऊंचा स्तर 299.50 रु रहा है। ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक, मर्जर डील रद्द होने के साथ, सीएलएसए ब्रोकरेज ने ज़ी के लिए रेटिंग "खरीदें" से घटाकर "बेचें" कर दी है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article