बिजनेस

Yes Bank Share Price Target 2025: यस बैंक का शेयर बना रॉकेट, भारत के बैंकिंग इतिहास की सबसे बड़ी डील का असर

Yes Bank Share Price Target 2025: यस बैंक फोकस में है क्योंकि भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और 7 अन्य ने अपनी 20 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की घोषणा की है। अन्य 7 बैंक एक्सिस बैंक, बंधन बैंक, फेडरल बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक हैं। वे यस बैंक में 20 प्रतिशत की संयुक्त हिस्सेदारी जापान के सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन (एसएमबीसी) को 13,483 करोड़ रुपये में बेचेंगे। लेन-देन पूरा होने के बाद, एसएमबीसी यस बैंक का सबसे बड़ा शेयरधारक बन जाएगा।

Image

Yes Bank शेयर में उछाल

Yes Bank Share Price Target 2025: भारत के निजी बैंकिंग सेक्टर में एक बड़ा निवेश देखने को मिला है, जिसमें जापान की प्रमुख वित्तीय संस्था सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन (SMBC) ने यस बैंक में 20% हिस्सेदारी खरीदने का समझौता किया है। यह सौदा 13,483 करोड़ रुपये (करीब $1.58 बिलियन) में संपन्न हुआ है, जिसमें प्रति शेयर मूल्य ₹21.5 तय किया गया है। इस लेन-देन के बाद यस बैंक का कुल मूल्यांकन ₹67,411 करोड़ आंका गया है। इसके बाद से इसके शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। यह निवेश SMBC की ओर से यस बैंक में बहुमत हिस्सेदारी की दिशा में पहला कदम माना जा रहा है। इस सौदे के तहत SMBC को यस बैंक के बोर्ड में दो निदेशक नामित करने का अधिकार भी प्राप्त होगा, जिससे इसकी रणनीतिक भागीदारी और मजबूत होती है।

हिस्सेदारी बेचने वाले बैंक

इस सौदे के अंतर्गत, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपनी 24% हिस्सेदारी में से 13.19% हिस्सेदारी SMBC को ₹8,889 करोड़ में बेची है। इसके अलावा, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, फेडरल बैंक, और बंधन बैंक ने मिलकर अपनी कुल 6.81% हिस्सेदारी ₹4,594 करोड़ में SMBC को हस्तांतरित की है।

गौरतलब है कि इन बैंकों ने मार्च 2020 में आरबीआई की पहल पर यस बैंक को संकट से उबारने के लिए ₹10 प्रति शेयर की दर से निवेश किया था। अब, यस बैंक की स्थिति में सुधार और मूल्यवृद्धि के बाद, ये संस्थाएं लाभ कमाकर बाहर निकल रही हैं।

SMBC और यस बैंक के प्रतिक्रियाएं

SMBC ने अपने बयान में कहा, “भारत हमारे लिए एक रणनीतिक रूप से अहम बाजार है और यहां की तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था हमें दीर्घकालिक अवसर प्रदान करती है। SMBC और इसकी मूल कंपनी SMFG के अधिकारियों ने यस बैंक के साथ एक स्थायी और दीर्घकालिक साझेदारी की प्रतिबद्धता जताई है। यस बैंक के CEO प्रशांत कुमार ने SMBC को “वैश्विक स्तर का वित्तीय साझेदार” बताया और कहा कि यह सौदा बैंक के लिए “अगली विकास यात्रा का मील का पत्थर” साबित होगा।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article