बिजनेस

Yes Bank Share Price: यस बैंक की आज ये खास मीटिंग, शेयर में दिख सकती है हलचल, जानिए खरीदना है या बेचना

Yes Bank Share Price: यस बैंक के शेयरों पर आज फोकस रहने वाला है। आज बैंक की बोर्ड मीटिंग होने वाली है। ऐसे में यस बैंक के शेयरों में बढ़त और गिरावट में इसका क्या असर पड़ सकता है इसको लेकर ET NOW स्वदेश से आए एक्सपर्ट ने खास बातचीत की है। शेयर में मोमेंटम दिख रहा है और यह एक अच्छा रिबाउंड प्ले कर सकता है।

Image

यस बैंक शेयर।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Yes Bank Share Price: यस बैंक के शेयरों पर आज (मंगलवार, 3 जून 2025) निवेशकों की खास नजर रहेगी क्योंकि आज बैंक की बोर्ड मीटिंग होने जा रही है। इस बैठक में बैंक के फंडरेजिंग प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। बैंक ने पहले ही स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा था कि वह इक्विटी शेयर, डेट सिक्योरिटीज और अन्य पात्र सिक्योरिटीज जारी कर फंड जुटाने के विकल्पों पर विचार करेगा। ET NOW स्वदेश से बातचीत में रिलिगेयर ब्रोकिंग के रिसर्च हेड अजीत मिश्रा ने बताया कि लंबी अवधि में यस बैंक का प्रदर्शन कमजोर रहा है। हालांकि, शॉर्ट टर्म में शेयर में मोमेंटम दिख रहा है और यह एक अच्छा रिबाउंड प्ले हो सकता है।

शेयर प्राइस टारगेट

एक्सपर्ट्स के अनुसार, यस बैंक के शेयर का शॉर्ट टर्म टारगेट प्राइस ₹25 है, जबकि स्टॉप लॉस ₹21 पर रखने की सलाह दी गई है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यह स्टॉक फिलहाल एक रिबाउंड प्ले है, इसलिए शॉर्ट टर्म में खरीदारी का मौका हो सकता है, लेकिन स्टॉप लॉस का सख्ती से पालन जरूरी है।

शेयर का हाल और परफॉर्मेंस

सोमवार, 2 जून को यस बैंक का शेयर 8.5% की तेजी के साथ ₹23.27 पर बंद हुआ। बीते 3 महीनों में शेयर ने 38% का रिटर्न दिया है, जबकि 1 साल में यह लगभग फ्लैट रहा है। पिछले 2 और 3 सालों में क्रमशः 42% और 72% की तेजी देखने को मिली है। हालांकि, 5 सालों में शेयर में 15% की गिरावट और 10 सालों में 86% की भारी गिरावट दर्ज की गई है।

Q4 2025 में मजबूत प्रॉफिट ग्रोथ

Q4 2025 में यस बैंक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना नेट प्रॉफिट 63% बढ़ाकर ₹738 करोड़ तक पहुंचाया है। नेट इंटरेस्ट इनकम 5.7% बढ़कर ₹2,276 करोड़ रही, जो बैंक की एडवांसेस में 8.1% की वृद्धि और नेट इंटरेस्ट मार्जिन में मामूली बढ़त (2.5%) के चलते हुआ। बैंक की कुल इनकम ₹9,355 करोड़ रही, जो पिछले साल की तुलना में बेहतर है। इसके अलावा, बैंक की कुल प्रोविज़निंग में 32.5% की कमी दर्ज की गई, जिसने मुनाफे में जबरदस्त बढ़ोतरी में मदद की।

यहां देखें वीडियो

खरीदें या बेचें?

अगर आप शॉर्ट टर्म ट्रेडर हैं तो यस बैंक एक अच्छा मोमेंटम प्ले बन सकता है। ₹21 के सख्त स्टॉप लॉस के साथ ₹25 के टारगेट तक खरीदारी की जा सकती है। हालांकि, लॉन्ग टर्म इन्वेस्टर्स के लिए अभी सतर्क रहना बेहतर है क्योंकि बैंक के फंडामेंटल्स में सुधार की पूरी पुष्टि नहीं है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article