बिजनेस

खुलने जा रहा यात्रा ऑनलाइन का IPO, जानिए GMP समेत बाकी डिटेल

Yatra Online IPO And Its Price Band: यात्रा ऑनलाइन के आईपीओ इश्यू में शेयरों के लिए प्राइस बैंड 135 रु से 142 रु तय किया गया है। वहीं इश्यू में शेयरों का लॉट साइज 105 शेयरों का है। यानी कम से कम 105 शेयरों और फिर उसके बाद इसी की गुणा में शेयरों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

Image

यात्रा ऑनलाइन आईपीओ और इसका प्राइस बैंड

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • 15 सितंबर को खुलेगा यात्रा ऑनलाइन का आईपीओ
  • 20 सितंबर तक होगा निवेश का मौका
  • आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 135 रु से 142 रु

Yatra Online IPO And Its Price Band: यात्रा ऑनलाइन (Yatra Online) का आईपीओ (IPO) शुक्रवार 15 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने जा रहा है। ये आईपीओ इश्यू बुधवार 20 सितंबर तक खुला रहेगा। शेयरों के एलॉटमेंट के बाद यात्रा ऑनलाइन एनएसई (NSE) और बीएसई (BSE) पर लिस्ट होगी। आईपीओ में 602 करोड़ रुपये के नये शेयरों के साथ ही 1,21,83,099 शेयरों को ऑफर फॉर सेल (Offer For Sale) के तहत बेचा जाएगा।

कितना है प्राइस बैंड

यात्रा ऑनलाइन के आईपीओ इश्यू में शेयरों के लिए प्राइस बैंड 135 रु से 142 रु तय किया गया है। वहीं इश्यू में शेयरों का लॉट साइज 105 शेयरों का है। यानी कम से कम 105 शेयरों और फिर उसके बाद इसी की गुणा में शेयरों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

कितना है जीएमपी

यात्रा ऑनलाइन के शेयर का ग्रे मार्केट प्रीमियम (Grey Market Premium) या जीएमपी (GMP) अभी नहीं सामने नहीं आया है। जीएमपी से अनुमान लगता है कि कंपनी का शेयर इश्यू प्राइस से किस रेट पर लिस्ट हो सकता है। मगर ध्यान रहे कि जीएमपी लिस्टिंग के समय तक घट-बढ़ सकता है।

क्या है यात्रा ऑनलाइन का बिजनेस

यात्रा ऑनलाइन भारतीय और इंटरनेशनल एयरलाइनों पर हवाई टिकट के साथ-साथ बस टिकट, रेल टिकटिंग, कैब बुकिंग और होटल, होमस्टे और अन्य एकोमोडेशन बुकिंग सर्विस देती है। ये ट्रेवल के लिए ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म है, जिससे आप होटल, एयर टिकट, टूर पैकेज और क्रूज भी बुक कर सकते हैं।

इसकी शुरुआत 2006 में अबीना चोपड़ा, मनीष अमीन और ध्रुव श्रृंगी ने मिलकर की थी। ये पूरे देश में 103,000 से अधिक होटलों के साथ कॉन्ट्रैक्ट के चलते घरेलू होटलों के लिए भारत का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article