बिजनेस

YouTube पर इंग्लिश पढ़ा लाखों कमा रहीं 'देहाती मैडम', जानें क्या बनाई स्ट्रेटजी

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jun 10, 2023, 01:06 PM IST

English With Dehati Madam: यशोदा लोधी ने काफी गरीबी का सामना किया। घर में ठीक से खाने को भी नहीं था। परिवार पर कर्ज का बोझ था। लेकिन अब वो घर बैठे सरकारी नौकरी वालों से ज्यादा पैसा कमा लेती हैं। उन्हें देखकर शायद ही कोई अंदाजा लगा पाए कि वो किस टैलेंट के बूते अपनी कमाई कर रही हैं।

Image

यूट्यूबर यशोदा लोधी

English With Dehati Madam: यशोदा लोधी ने काफी गरीबी का सामना किया। घर में ठीक से खाने को भी नहीं था। परिवार पर कर्ज का बोझ था। लेकिन अब वो घर बैठे सरकारी नौकरी वालों से ज्यादा पैसा कमा लेती हैं। उन्हें देखकर शायद ही कोई अंदाजा लगा पाए कि वो किस टैलेंट के बूते कमाई कर रही हैं। यशोदा लोधी ने एक वीडियो में अपनी कहानी बताई है। उन्हें देहाती मैडम के नाम से भी जाना जाता है। वो यूट्यूब पर अपने चैनल से लोगों को अंग्रेजी बोलना सिखाती हैं। वो स्पोकन इंग्लिश या इंग्लिश स्पीकिंग से जुड़े टिप्स देती हैं। वह उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के एक छोटे से गांव से हैं।

रात के ढाई बजे गली की लाइट का बल्ब लगाकर बनाती थी वीडियो

हिंदी मीडियम स्कूल से 12वीं करने के बाद यशोदा ने ट्यूशन पढ़ाना शुरू कर दिया। नवंबर 2021 में यशोदा ने पहला मोबाइल फोन खरीदा और इसी से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। उन्होंने मोटिवेशनल वीडियो देखे। उन्होंने अंग्रेजी सीखना शुरू कर दिया। यशोदा सबसे छिपकर रात के ढाई बजे गली की लाइट का बल्ब लातीं और कार्डबोर्ड लगाकर पूरा इंतजाम करतीं। उन्होंने घर बैठे वीडियो बनाना शुरू कर दिया। 26 दिसंबर, 2022 को चैनल पर अपना पहला वीडियो डाला। इसमें उन्होंने रोज इस्तेमाल होने वाले सेंटेंस बताए। जो ज्यादा नहीं चले। बाद में कुछ और वीडियो डाले लेकिन वो भी नहीं चले।

70 से 80 हजार रुपये मिल रहे हर महीने

उन्होंने 3 से 4 वीडियो के बाद थोड़ा बदलाव किया और स्पीकिंग के वीडियो अपलोड करने शुरू कर दिए। उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें सिखाने से ज्यादा सीखने की जरूरत है। उन्होंने यूट्यूब को सीखने का माध्यम बना लिया। उनका पहला वायरल वीडियो आलू के खेत में बनाया गया था। इसमें उन्होंने 'अंग्रेजी बोलेने के डर से कैसे निकलें' इस बारे में बताया था। उन्हें 10 दिन बाद पता चला कि उनका वीडियो वायरल हो गया है। लोग उन्हें देहाती मैडम बोलने लगे। वह अब यूट्यूब चैनल को चैनल 'English with Dehati Madam' पर अपना पहला वीडियो डाला। से 70 से 80 हजार रुपये हर महीने कमा लेती है। यानी साल के 96 लाख रुपये कमा लेती हैं। यशोदा लोधी ने जो सफर 0 सब्सक्राइबर्स से शुरू किया था, आज वो मुकाम 1 लाख 40 हजार सब्सक्राइबर तक होने वाला है।'

यशोदा ने बताया कि उन्होंने अपनी पहली कमाई सास ससुर को दी थी। तब खुशी से उनके आंसू छलक उठे। उस दिन उन्हें पैसे की ताकत के बारे में पता चला। ये भी पता चला कि एक लड़की क्या कर सकती है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब पति महज 300 रुपये कमाते थे। और घर का खर्च मुश्किल से चलता था। क्योंकि परिवार में 7 से 8 लोग थे।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article