बिजनेस

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टो एक्सचेंज कंपनी Binance ने की छंटनी, 1000 से ज्यादा कर्मचारियों को निकाला

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jul 15, 2023, 03:20 PM IST

Binance layoff: दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सेंज बाइनेंस (Binance) ने हाल ही में 1,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी की है। वॉल स्ट्रीट जर्नल (Wall Street Journal) के कर्मचारी के हवाले से इस बात की जानकारी हुई है।

Image

क्रिप्टो एक्सेंज बाइनेंस

Binance layoff: दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सेंज बाइनेंस (Binance) ने हाल ही में 1,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी की है। वॉल स्ट्रीट जर्नल (Wall Street Journal) के कर्मचारी के हवाले से इस बात की जानकारी हुई है। इस छंटनी से कंपनी के एक तिहाई कर्मचारी की नौकरी जा सकती है। पिछले हफ्ते भी कई अधिकारियों ने बाइनेंस का साथ छोड़ दिया था। जिसमें चीफ स्ट्रैटजी ऑफिसर (CSO) पैट्रिक हिलमैन भी शामिल थे।

अमेरिकी नियामकों ने पिछले महीने बाइनेंस (Binance) और इसके CEO चैंगपेंग झाओ (Changpeng Zhao) के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में केस दायर करने का मामला सामने आया था। हालांकि बाइनेंस ने कहा था कि वो अपना बचाव करेगी।

भारत के कर्मचारियों पर कितना असर

बाइनेंस ने कस्टमर सर्विस (Customer Service) डिपार्टमेंट से सबसे ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी की है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि यह छंटनी पूरी दुनिया में की गई है। ऐसे में भारत के भी करीब 3 दर्जन कस्टमर-सर्विस कर्मचारी (customer Service Employees) के प्रभावित होने की आशंका है। हालांकि इस मामले में बाइनेंस की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। अमेरिकी नियामक का आरोप है कि झाओ और उनके एक्सचेंज ने अपने खुद के कंट्रोल को हटाने का काम किया है। ताकि अमीर अमेरिकी निवेशकों और ग्राहक बाइनेंस के बिना रेगुलेशन वाली इंटरनेशनल एक्सचेंज पर ट्रेडिंग जारी रख सके।

यहां पहले ही हो चुकी छंटनी

अमेजन, गूगल (Google), ट्विटर (Twitter), मेटा (Meta) जैसी कंपनियों ने पिछले कुछ महीनों में कई कर्मचारियों की छंटनी की है। इसके अलावा माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने भी हाल ही में 276 कर्मचारियों की छंटनी कर दी है। इसके पहले कंपनी ने जनवरी में छंटनी की थी। कस्टमर सर्विस, सपोर्ट और सेल्स टीम से ज्यादातर कर्मचारी बाहर किए गए हैं।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article