बिजनेस

Wipro कर्मचारियों के सैलरी इंक्रीमेंट में होगी देरी, वेरिएबल को लेकर ये है प्लान

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jul 15, 2023, 09:18 AM IST

Wipro Salary Increment: विप्रो (Wipro) के कर्मचारियों को अपने के वेतन में इक्रीमेंट के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल कंपनी अपने वेतन वृद्धि योजना में देरी की घोषणा की है। कंपनी की योजना वेतन वृद्धि को दूसरी तिमाही के बजाय साल की तीसरी तिमाही में करने वाली है।

Image

विप्रो

Photo : BCCL

Wipro Salary Increment: विप्रो (Wipro) के कर्मचारियों को अपने के वेतन में इक्रीमेंट के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल कंपनी अपने वेतन वृद्धि योजना में देरी की घोषणा की है। कंपनी की योजना वेतन वृद्धि को दूसरी तिमाही के बजाय साल की तीसरी तिमाही में करने वाली है। वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही के परिणामों की घोषणा के बाद विप्रो के मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) जतिन दलाल ने कहा- हमने अपनी आखिरी वेतन वृद्धि पिछले साल सितंबर में की थी। अब हम इस बार भी तीसरी तिमाही में ऐसा करने की योजना बना रहे हैं।

अक्टूबर में ले सकते हैं निर्णय

भारत की अन्य IT कंपनियों में भी इसी तरह के कदम उठाए जा रहे हैं। बिजनेस टुडे के साथ एक विशेष बातचीत में एचसीएलटेक के सीएफओ प्रतीक अग्रवाल ने कहा कि कंपनी कर्मचारियों के एक ग्रेड के लिए की जाने वाली सालाना बढ़ोतरी में देरी कर सकती है। अग्रवाल ने कहा कि हम सीनियर कर्मचारियों के लिए वेतन वृद्धि को स्थगित करने और जूनियर कर्मचारियों की वेतन वृद्धि पर अक्टूबर में निर्णय लेने वाले हैं।

वेरिएबल पर भी कटौती

विप्रो अपने कर्मचारियों के वेरिएबल वेतन में भी कटौती कर रही है। कंपनी के एचआर सौरभ गोविल ने कहा कि वित्त वर्ष-24 की पहली तिमाही के लिए कर्मचारियों का वेरिएबल वेतन 80 प्रतिशत पर सीमित किया जाएगा।

ऐसा रहा था रिजल्ट

विप्रो का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून, 2023) का प्रॉफिट 12 प्रतिशत बढ़कर 2,870 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी का बीते वित्त वर्ष (2022-23) की पहली तिमाही में 2,563.6 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था। अप्रैल-जून, 2023 की तिमाही में विप्रो की परिचालन आय 6 फीसदी बढ़कर 22,831 करोड़ रुपये रही।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article