बिजनेस

8th Pay Commission लागू होने तक सरकारी कर्मचारियों का DA बढ़ेगा या नहीं? जानें पूरी प्रक्रिया

8th Pay Commission: केंद्र सरकार में काम करने वाले लाखों की संख्या में कर्मचारी नए वेतन आयोग लागू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अगले साल से नए वेतन आयोग लागू होने की उम्मीद है। उससे पहले डीए को लेकर कन्फ्यूजन है। अगर आप भी इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं। हम आपको बताते हैं कि आगे क्या होगा?

Image

DA में बढ़ोतरी होगी या नहीं?

8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारी 8वें वेतन आयोग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सरकार ने पिछले महीने 8th Pay Commission के लिए टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) को मंजूरी दे दी। अब वेतन आयोग के लिए गठित कमेटी अपनी रिपोर्ट देगी। मिली जानकारी के अनुसार, आठवें वेतन आयोग को अपनी अंतिम रिपोर्ट 18 महीनों में देनी होगी। हालांकि, इसकी सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू होने की संभावना है। आयोग समय-समय पर अंतरिम रिपोर्ट भी जारी करेगा। नए वेतन आयोग लागू होने पर सरकारी कर्मचारियों की सैलरी, पेंशन और अलाउंस में बढ़ोतरी होगी। इस बीच सरकारी कर्मचारियों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या सरकार अगला पे कमीशन लागू होने तक अलाउंस में बदलाव होगा या कर्मचारियों को तब तक सैलरी बढ़ोतरी का इंतजार करना होगा? यानी नए पे कमीशन आने तक महंगाई भत्ता यानी DA में बढ़ोतरी होगी या नहीं? आइए जानते हैं क्या कहता है नियम?

DA का क्या होगा?

टैक्स एक्सपर्ट का कहना है कि 8th Pay Commission लागू होने तक महंगाई भत्ता बेसिक सैलरी के परसेंटेज के तौर पर कैलकुलेट किया जाएगा, और इसे साल में दो बार जनवरी और जुलाई में रिवाइज किया जाएगा। 8वां पे कमीशन लागू होने पर मौजूदा DA को बेसिक पे में मिला दिया जाएगा, जिससे नया पे स्ट्रक्चर बनेगा, तब तक, मौजूदा DA कैलकुलेशन बना रहेगा।

डीए क्यों महत्वपूर्ण है?

सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में बेसिक पे, महंगाई भत्ता, हाउस रेंट अलाउंस (HRA), ट्रांसपोर्ट अलाउंस (TA), दूसरे अलाउंस और पेंशन शामिल हैं। समय के साथ, कुल सैलरी में बेसिक पे का हिस्सा 65% से घटकर लगभग 50% हो गया है, जबकि अलाउंस बढ़ गए हैं। डियरनेस अलाउंस (DA) एक कॉस्ट-ऑफ-लिविंग एडजस्टमेंट है जो सरकारी कर्मचारी की सैलरी में शामिल होता है। इसका मकसद महंगाई को कम करना और खरीदने की ताकत बनाए रखना है। महंगाई बढ़ने अनुसार डीए को आमतौर पर साल में दो बार बढ़ाया जाता है। केंद्रीय कैबिनेट ने दिवाली से पहले सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3% की बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी। यह बढ़ोतरी 7वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर की गई थी।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article