Nestle Stock Split: नेस्ले इंडिया (Nestle India) के शेयर की कीमत करीब 27000 रु है। ये भारत का छठा सबसे महंगा शेयर है। फिलहाल बीएसई (BSE) पर नेस्ले के शेयर की कीमत 26,894.75 रु है। बीएसई पर करीब साढ़े 12 बजे नेस्ले इंडिया का शेयर 254.40 रु या 0.95 फीसदी की मजबूती के साथ 26,894.75 रु पर है। इतना महंगा शेयर खरीदना आम तौर पर हर किसी के बजट में नहीं होता। इसीलिए कंपनी स्टॉक स्प्लिट करने जा रही है। इससे नेस्ले इंडिया का हर शेयर 10 शेयरों में बंट जाएगा। वहीं शेयरों की कीमत भी 10 से भाग हो जाएगी। यानी अगर मौजूदा रेट से देखें तो इसके शेयर की कीमत 2690 रु तक आ जाएगी। स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड 5 जनवरी है।
ये भी पढ़ें -
कितनी है मार्केट कैपिटल
नेस्ले इंडिया की मार्केट कैपिटल 2.59 लाख करोड़ रु है। कंपनियां अपने स्टॉक को तब विभाजित करती हैं जब उन्हें लगे कि शेयर की कीमत ज्यादातर लोगों के लिए बहुत अधिक है। स्टॉक को विभाजित करके शेयर कीमत में कटौती होती है। फिर ये अधिक संभावित निवेशकों के लिए निवेश के लायक बन जाते हैं।
चेक करें नेस्ले इंडिया का रिटर्न
- नेस्ले इंडिया का शेयर बीते 5 दिन में 2.17 फीसदी चढ़ा है
- एक महीने में यह 10.22 फीसदी ऊपर गया है
- 6 महीनों में इसने 18.88 फीसदी फायदा कराया है
- एक साल में शेयर ने 37.67 फीसदी रिटर्न दिया है
- 5 सालों में इसका रिटर्न 147 फीसदी रहा है
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
