बिजनेस

Stock Market Crash: 3 कारणों से टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स 958 और निफ्टी 275 पॉइंट्स फिसला, निवेशकों के डूबे 3 लाख करोड़

Stock Market Crash Today: सोमवार को विदेशी निवेशकों की तरफ हो रही बिकवाली और एशियाई बाजारों में कमजोरी के बीच भारतीय शेयर बाजार भी फिसला। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में 1 फीसदी से अधिक की गिरावट आई।

Image

शेयर बाजार में भारी गिरावट

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार फिसला
  • सेंसेक्स-निफ्टी में 1 फीसदी की गिरावट
  • लाखों करोड़ का नुकसान

Stock Market Crash Today: सोमवार को विदेशी निवेशकों की तरफ हो रही बिकवाली और एशियाई बाजारों में कमजोरी के बीच भारतीय शेयर बाजार भी फिसला। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में 1 फीसदी से अधिक की गिरावट आई। करीब सवा 12 बजे बीएसई सेंसेक्स 958 अंक या 1.12 फीसदी गिरकर 84,613.83 अंक पर आ गया। वहीं एनएसई निफ्टी 275.40 अंक या 1.05 फीसदी लुढ़कर 25,903.55 अंक पर आ गया है। शेयर बाजार में आज क्यों गिरावट आई है। आगे जानिए इसके तीन बड़े कारण।

ये भी पढ़ें -

3 लाख करोड़ रु डूबे

आज शेयर बाजार में रिलायंस का शेयर करीब 2.5 फीसदी फिसला है। इससे भी सेंसेक्स-निफ्टी नीचे आए हैं। आज शेयर बाजार में आई गिरावट से निवेशकों के करीब 3 लाख करोड़ रु डूब गए। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैप में 3 लाख करोड़ रु की गिरावट आई है।

इन कारणों से गिरा शेयर बाजार

विदेशी निवेशक चीन की तरफ कर रहे रुख

चीन की सरकार ने आर्थिक प्रोत्साहन उपायों का ऐलान किया है। इससे विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) का रुख चीन की तरफ बढ़ गया है। आज भारतीय बाजार में विदेशी निवेशक बिकवाली करते दिख रहे हैं।

इजराइल-लेबनान तनाव

लेबनान में इजराइली हमलों के बढ़ने से वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बढ़ गई है। वहीं सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ने से तेल की कीमतें बढ़ी हैं। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर 0.71% और यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 0.63% बढ़ा।

अमेरिकी डेटा चिंताजनक

शेयर बाजार निवेशकों की अमेरिकी डेटा पर भी नजर है। इसमें नौकरी के अवसर, प्राइवेट हायरिंग नंबर और मैन्युफैक्चरिंग और सर्विसेज पर आईएसएम सर्वे शामिल हैं, जो इस सप्ताह आने वाले हैं।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article