चेन्नई इंटीग्रल कोच फैक्ट्री दुनिया की सबसे बड़ी रेल कोच मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस फैक्ट्री में सालाना 3-4 हजार कोच बनते हैं।
इसी साल जून में इस इंटीग्रल कोच फैक्ट्री से बनाए कुल कोचों की संख्या 75000 हो गई। इसकी शुरुआत 1955 में हुई थी।
चेन्नई इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में एक समय बहुत कम रेल कोच बनते थे। चेन्नई इंटीग्रल कोच फैक्ट्री के अनुसार 1957-58 में यहां 74 कोच तैयार हुए थे।
इस फैक्ट्री में इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट्स, डीजल मल्टीपल यूनिट्स, हाई स्पीड एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन्स, एसी ईएमयू और गोल्डन चैरियट और महाराजा एक्सप्रेस के अलावा कोलकाता मेट्रो जैसे लग्जरी टूरिज्म कोच भी बनाए हैं।
यहां वंदे भारत के सेमी-हाई स्पीड ट्रेनसेट के कई वेरिएंट भी बन रहे है। इस फैक्ट्री के बने कोच विदेशों को भी निर्यात किए जाते हैं।
बता दें कि चेन्नई इंटीग्रल कोच फैक्ट्री भारत की सबसे शुरुआती प्रोडक्शन यूनिट्स में से एक है। इसे 7.47 करोड़ रु में तैयार किया गया था।