बिजनेस

क्यों रिजेक्ट हो जाते हैं कई लोगों के लाइफ इंश्योरेंस क्लेम? जानें बचने के उपाय

लाइफ इंश्योरेंस लेने का मकसद है अपने परिवार को जरुरत के समय पर वित्तीय सुरक्षा देना। लेकिन कई बार समय पर ये रिजेक्ट हो जाता है जिससे इंश्योरेंस होल्डर को काफी मुसीबतों का सामना भी करना पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर आपका इंश्योरेंस क्लेम क्यों रिजेक्ट होता है और आप इससे कैसे बच सकते हैं?

Image

Life Insurance Rejected

देशभर में लाखों लोग अस्पताल के खर्चों से बचने के लिए हेल्थ इंश्योरेंस लेते हैं, लाइफ इंश्योरेंस लेने का मकसद है अपने परिवार को वित्तीय सुरक्षा देना। लेकिन कई लोग यह जानकर हैरान रह जाते हैं कि उनका क्लेम रिजेक्ट हो गया। जब क्लेम रिजेक्ट होता है तो बहुत दुखी होते हैं। कभी-कभी छोटी-छोटी गलतियां, अधूरी जानकारी या नियमों की अनदेखी ही इस परेशानी की वजह बन जाती हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपका लाइफ इंश्योरेंस क्लेम बिना किसी रुकावट के मंजूर हो, तो जानना जरूरी है कि क्यों रिजेक्ट होते हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है। ऐसे में आइए आपको बताते हैं वो बड़े कारण जिनकी वजह से इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट हो जाता है और आप इससे कैसे बच सकते हैं?

ये होती है सबसे बड़ी गलती

सबसे बड़ी गलती होती है गलत जानकारी देना। पॉलिसी भरते समय अगर उम्र, हेल्थ या मेडिकल हिस्ट्री में कोई छिपाई गई जानकारी दी जाती है, तो क्लेम रिजेक्ट हो सकता है। कई लोग बीमा लेने से पहले की बीमारी या इलाज को पॉलिसी फॉर्म में नहीं बताते। बीमा कंपनियां इसे गंभीर मानती हैं और क्लेम ठुकरा सकती हैं।

प्रीमियम समय पर न भरना भी एक आम वजह है। कई बार पॉलिसी एक्टिव होने के बावजूद लोग प्रीमियम समय पर जमा नहीं करते, जिससे क्लेम के समय परेशानी आती है। इसके अलावा, पॉलिसी की शर्तें और नियमों का उल्लंघन भी क्लेम रिजेक्शन का कारण बन सकता है। उदाहरण के लिए, कुछ पॉलिसियों में मृत्यु या हानि से जुड़े विशेष नियम होते हैं, जिनका पालन करना जरूरी होता है।

कैसे बचें?

तो सवाल यह है कि इन समस्याओं से कैसे बचा जाए? सबसे पहले, पॉलिसी फॉर्म भरते समय सही और पूरी जानकारी दें। किसी भी छोटी-बड़ी बीमारी या इलाज को छुपाएं नहीं। दूसरा, प्रीमियम समय पर जमा करना न भूलें। तीसरा, पॉलिसी की सभी शर्तों और नियमों को ध्यान से पढ़ें ताकि आप किसी भी जरूरी नियम को मिस न करें। अगर पॉलिसी में मेडिकल टेस्ट की जरूरत है, तो अपनी रिपोर्ट को अपडेट रखना भी जरूरी है।

इन आसान उपायों को अपनाकर आप अपने लाइफ इंश्योरेंस क्लेम को सुरक्षित रख सकते हैं और अपने परिवार को समय पर वित्तीय सुरक्षा दे सकते हैं। आखिरकार, सही जानकारी और नियमों का पालन ही आपके बीमा का असली सुरक्षा कवच है।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article