बिजनेस

Zodiac sign job discrimination: राशिफल, कुंडली देखकर इस कंपनी में मिल रही नौकरी, वजह जानकर चौक जाएंगे

job discrimination: चीन की एक कंपनी ने 'डॉग इयर' में पैदा हुए व्यक्तियों को जॉब के लिए आवेदन करने से बैन करके विवाद खड़ा कर दिया है। ग्वांगडोंग प्रांत में स्थित सैंक्सिंग ट्रांसपोर्टेशन के पास एक बॉस है जो "ड्रैगन के वर्ष" में पैदा हुआ है। चीनी राशि चक्र मान्यताओं के अनुसार, ड्रैगन और कुत्ते के संकेत विपरीत माने जाते हैं और माना जाता है कि वे आपस में टकराते हैं या दुर्भाग्य लाते हैं।

Image

कंपनी का कहना है कि 'डॉग इयर' में जन्मे लोग अप्लाई न करें।

Photo : iStock

Chinese job discrimination: क्या आपने कभी सुना है कि नौकरी के लिए सितारों, राशि बॉस के नाम से मिलना शर्त है? आपने अक्सर अच्छी नौकरी पाने के लिए एक अच्छी डिग्री, बेहतरीन स्किल और अच्छा एक्सपीरियंस होना जरूरी है। ऐसा आपने शायद ही सुना हो कि कोई कंपनी इसलिए जॉब नहीं दे रही क्योंकि आपकी राशि बॉस की कुंडली से मेल नहीं खाती है?

लेकिन चीन में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। ग्वांगझू, गुआंगडोंग की एक चीनी कंपनी ने नौकरी विज्ञापन पोस्ट किया है। जिसमें 'डॉग इयर' में जन्मे लोग अप्लाई न करें, क्योंकि उनका आवेदन अपने आप रद्द कर दिया जाएगा लिखा गया है।

कैसी होती है चीनी राशि

चीनी राशि चक्र में 12 एनिमल्स होते हैं, जिनमें हर राशि का एक-एक एनिमल सिंबल होता है। इनमें चूहा, बैल, बाघ, खरगोश, ड्रैगन, सांप, घोड़ा, बकरी, बंदर, मुर्गा, कुत्ता, और सुअर शामिल है। यह चक्र 12 सालों में पूरा होता है और हर शख्स का जन्म साल एक स्पेशल एनिमल की राशि से जुड़ा होता है। यह प्रणाली सूर्य कैलेंडर के बजाय चंद्र कैलेंडर पर आधारित है।

'डॉग इयर' में जन्में लोग कंपनी को क्यों नहीं चाहिए

ओडिटी सेंट्रल की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि बॉस 'ड्रैगन इयर' में जन्मे हैं और मानते हैं कि 'डॉग इयर' में जन्मे लोगों के साथ उनकी अनबन हो सकती है, जिससे कंपनी के ग्रोथ पर असर पड़ेगा। बता दें कि कंपनी ने अपने प्रशासनिक स्टाफ के लिए नौकरी का विज्ञापन पोस्ट किया था जिसमें कार्य अनुभव, ऑफिस सॉफ्टवेयर की जानकारी और 4,000 युआन सैलरी की बात कही गई थी।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article