Why Anand Mahindra skipped lunch: अमेरिका दौरा पर गए पीएम मोदी ने बीते दिन राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ डिनर किया। पीएम मोदी के डिनर के दौरान उद्योगपति मुकेश अंबानी और आनंद महिंद्रा भी शामिल हुए। लेकिन जब उन्होंने रात्रिभोज में बनने वाले स्वादिष्ट मेन्यू के बारे सुना तो उन्होंने बड़ी लोकप्रिय ट्रिक अपनाई। वो रात में ज्यादा खाना खा सके इसके लिए उन्होंने दोपहर का लंच नहीं किया ताकि ज्यादा भूख लगे और वह रात में खूब खाना खा सकें।
अंबानी सहित ये अरबपति थे आमंत्रित
अरबपति गुरुवार को वाशिंगटन डीसी पहुंचे और सुंदर पिचाई, सत्या नडेला और मुकेश अंबानी जैसे कई अरबपति के साथ उन्होंने राजकीय रात्रिभोज में आमंत्रित किया गया था। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन ने अपने ट्वीट के साथ जिल बिडेन का एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह पत्रकारों को भव्य रात्रिभोज की तैयारियों के बारे में बता रहे हैं।
समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा शेयर की गई क्लिप में उन्होंने कहा, "...कल रात, अतिथि साउथ लॉन में हरे रंग से सजे एक मंडप में जाएंगे, जहां हर मेज पर केसरिया रंग के फूल होंगे - जो कि भारतीय ध्वज के रंग हैं।"
आनंद महिंद्रा ने ट्वीट किया: “डीसी में उतरा और आज रात राजकीय रात्रिभोज में आमंत्रित होने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। @FLOTUS द्वारा की गई रात्रिभोज की तैयारियों के इस घोषणा को सुनने के बाद मैंने दोपहर का भोजन न करने, अपनी भूख बढ़ाने और उसके सभी प्रयासों के साथ न्याय करने का निर्णय लिया है!"
400 से अधिक अरबपतियों ने लिया भाग
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में व्हाइट हाउस में राजकीय रात्रिभोज का आयोजन किया गया था, जहां तकनीक जगत, फिल्म और फैशन उद्योग के साथ-साथ अरबपति उद्योगपतियों के 400 से अधिक गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया था। एप्पल के सीईओ टिम कुक, एडोबी के सीईओ शांतनु नारायण, पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंद्रा नूई और ज़ेरोधा के निखिल कामथ कुछ बड़े नाम हैं जिन्होंने इस डिनर में भाग लिया।
