बिजनेस

थोक महंगाई में लगातर तीसरे महीने गिरावट, जून में - 4.2 फीसदी पर आई, 8 साल में सबसे कम

Wholesale Inflation:फूड इंडेक्स में में थोक महंगाई जून में सालाना आधार पर 1.24 फीसदी कम हुई। जबकि एक महीने पहले इसमें 1.59 फीसदी की गिरावट आई थी। खाद्य उत्पादों की कैटेगरी में जून में सब्जियों की महंगाई 21.98 फीसदी कम हुई। हालांकि दालों की महंगाई में 9.21 फीसदी और दूध की महंगाई में 8.59 फीसदी बढ़ी है।

Image

थोक महंगाई पर राहत

Wholesale Inflation:रिटेल महंगाई दर के झटके बाद थोक महंगाई दर पर राहत मिली है। शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार जून के महीने में थोक महंगाई दर में गिरावट आई है। थोक महंगाई दर में लगातार तीसरे महीने तेज गिरावट दर्ज की गई है। जून में यह -4.2 फीसदी पर रही है। जो कि पिछले 8 साल का सबसे निचला स्तर है। इसके पहले मई में यह -3.8 फीसदी पर रही थी। जून के महीने में थोक मुद्रास्फीति की दर में गिरावट आने का मुख्य कारण खनिज तेल, खाद्य उत्पादों, मूल धातुओं, कच्चे तेल एवं प्राकृतिक गैस और कपड़ों की कीमतों में आई कमी है।

खाद्य वस्तुओं की कीमत का हाल

फूड इंडेक्स में में थोक महंगाई जून में सालाना आधार पर 1.24 फीसदी कम हुई। जबकि एक महीने पहले इसमें 1.59 फीसदी की गिरावट आई थी। खाद्य उत्पादों की कैटेगरी में जून में सब्जियों की महंगाई 21.98 फीसदी कम हुई। हालांकि दालों की महंगाई में 9.21 फीसदी और दूध की महंगाई में 8.59 फीसदी बढ़ी है। ईंधन एवं बिजली क्षेत्र की महंगाई जून में 12.63 फीसदी घटी है। जबकि मई में इसमें 9.17 फीसदी की कमी आई थी। इसी तरह मैन्युफैक्चरिंग उत्पादों की थोक महंगाई में 2.71 फीसदी की गिरावट आई जबकि मई में यह 2.97 फीसदी घटी थी।

रिटेल महंगाई में राहत नहीं

हालांकि थोक महंगाई की तरह रिटेल महंगाई में राहत नहीं मिली है। जून में खुदरा महंगाई दर तीन महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। जून में मई के मुकाबले महंगाई दर में 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। जून में महंगाई दर 4.81 फीसदी रही है। जबकि मई में यह 4.31 फीसदी पर थी।

सरकारी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार जून में खाद्य उत्पादों की महंगाई दर 4.49 प्रतिशत रही, जबकि मई में यह 2.96 प्रतिशत थी। यानी कि एक महीने में खाद्य वस्तुओं की कीमतों में डबल बढ़ोतरी हुई है। वहीं सब्जियों की कीमतों में बड़ी तेजी देखने को मिली है। जून में सब्जियों की महंगाई दर -8.18 फीसदी से बढ़कर 0.93 फीसदी पर पहुंच गई है। इसी तरह अनाज, अंडे, मांस और मछली, दूध, दालें, मसाले, कपड़े और ईंधन की कीमतों में भी मई की तुलना में जून में बढ़ोतरी हुई है।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article