बिजनेस

सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों में किसने कराई निवेशकों की कमाई, कहां लगा झटका, जानें पूरी जानकारी

शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी का स्थान रहा।

Image

सेंसेक्स

पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 273.17 अंक या 0.32 प्रतिशत और एनएसई निफ्टी 73.05 अंक या 0.28 प्रतिशत गिरा। इसके बावजूद सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से चार के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 95,447.38 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। शीर्ष 10 कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई। वहीं एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के मूल्यांकन में सामूहिक रूप से 91,685.94 करोड़ रुपये की गिरावट आई।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप में उछाल

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 47,431.32 करोड़ रुपये बढ़कर 20,11,602.06 करोड़ रुपये हो गया। भारतीय स्टेट बैंक ने सप्ताह के दौरान 30,091.82 करोड़ रुपये जोड़े और इसका मूल्यांकन 8,64,908.87 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 14,540.37 करोड़ रुपये बढ़कर 11,71,554.56 करोड़ रुपये पर और एलआईसी का मूल्यांकन 3,383.87 करोड़ रुपये बढ़कर 5,65,897.54 करोड़ रहा।

इस रुख के उलट बजाज फाइनेंस का मूल्यांकन 29,090.12 करोड़ रुपये घटकर 6,48,756.24 करोड़ रुपये रह गया। आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 21,618.9 करोड़ रुपये घटकर 9,61,127.86 करोड़ रुपये पर आ गया।

इन्फोसिस के शेयर ने निराश किया

इन्फोसिस की बाजार हैसियत 17,822.38 करोड़ रुपये घटकर 6,15,890 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 11,924.17 करोड़ रुपये घटकर 5,79,561.93 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 9,547.96 करोड़ रुपये घटकर 15,18,679.14 करोड़ रुपये और टीसीएस का मूल्यांकन 1,682.41 करोड़ रुपये घटकर 11,06,338.80 करोड़ रुपये रह गया। शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी का स्थान रहा।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article