बिजनेस

Stock Market Investors: किन राज्यों के सबसे ज्यादा लोग लगा रहे शेयर बाजार में पैसा, पहले नंबर पर महाराष्ट्र

Stock Market Investors State Wise: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आंकड़ों के अनुसार, भारत में शेयर बाजार के निवेशकों की संख्या 31 दिसंबर, 2022 को दर्ज किए गए आंकड़े के मुकाबले 2023 के अंत तक 22.4% अधिक हो गई है।

Image

शेयर बाजार निवेशकों की संख्या बढ़ी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • महाराष्ट्र में सबसे अधिक हैं शेयर बाजार निवेशक
  • दूसरे नंबर पर है यूपी
  • तीसरे नंबर पर है गुजरात

Stock Market Investors State Wise: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आंकड़ों के अनुसार, भारत में शेयर बाजार के निवेशकों की संख्या 31 दिसंबर, 2022 को दर्ज किए गए आंकड़े के मुकाबले 2023 के अंत तक 22.4% अधिक हो गई है। शेयर बाजार निवेशकों की संख्या 8 करोड़ के ऊपर पहुंच गई है। 25 दिसंबर, 2023 तक निवेशकों की कुल संख्या 8.49 करोड़ हो गई, जो 31 दिसंबर, 2022 को 6.94 करोड़ थी। आंकड़ों के अनुसार, आठ महीनों में निवेशक आधार 7 करोड़ से बढ़कर 8 करोड़ हो गया। महाराष्ट्र 1.48 करोड़ के साथ सबसे अधिक रजिस्टर्ड निवेशकों की लिस्ट में टॉप पर है। 89.47 लाख निवेशकों के साथ उत्तर प्रदेश गुजरात को पछाड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। राज्य में नये निवेशकों की संख्या में 33.8% की वृद्धि दर्ज की गयी।

ये भी पढ़ें -

गुजरात में कितने निवेशक हैं

गुजरात 76.68 लाख रजिस्टर्ड निवेशकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। यहां रजिस्टर्ड निवेशकों की संख्या में 17.2% की वृद्धि दर्ज की गई। कई अन्य राज्यों में शेयर बाजार में निवेशकों की भागीदारी में काफी अधिक वृद्धि देखी गई। पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु और राजस्थान प्रमुख राज्यों के रूप में उभरे, जिनमें से प्रत्येक में 47 लाख से अधिक रजिस्टर्ड शेयर बाजार निवेशक हैं।

शेयर बाजार में तेजी बड़ा कारण

निवेशकों की संख्या में इस वृद्धि का श्रेय शेयर बाजार की तेजी को दिया जा सकता है, जिससे इक्विटी निवेश के प्रति लोगों में रुचि बढ़ी है। भारतीय शेयर बाजार ने 2023 में अच्छी वृद्धि दर्ज की है। दोनों बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी मजबूत घरेलू आर्थिक ग्रोथ और अगले साल वैश्विक ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों को लेकर लगातार रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच रहे हैं।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार के निवेशकों की संख्या की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article