बिजनेस

ये देश पहुंचते ही भारतीय बनते हैं जल्दी अमीर, इन मामलों में सबसे आगे

What is the best country to build wealth: हाई लिवलीहुड और आर्थिक गतिशीलता पर स्विट्जरलैंड को 75 अंक मिले, जबकि प्रीमियम शिक्षा पर उसे 72 अंक मिले। स्विट्जरलैंड के बाद अमेरिका का स्थान है जिसने कुल अवसर स्कोर पर 82 प्रतिशत स्कोर किया। रोजगार की संभावनाओं के मामले में अमेरिका स्विट्जरलैंड के बराबर 94 अंक पर रहा है। हालाँकि, कमाई की संभावना पर यह घटकर 93 अंक, करियर में उन्नति पर 86 अंक और उच्च जीवन योग्यता पर 68 अंक रह गया।

Image

ऐसा देश जहां भारतीय बहुत जल्दी अमीर बन जाते हैं।

Photo : iStock

What is the best country to build wealth: भारतीयों के लिए एक ऐसा देश मुफीद बना है जहां जाकर वह बहुत जल्दी अमीर बन जाते हैं। इस देश का नाम स्विट्जरलैंड हैं जो दुनिया में तेजी से अमीर बनने का सबसे अच्छा देश है। नागरिकता सलाहकार फर्म हेनले एंड पार्टनर्स के एक नए इंडेक्स (What is the best country to build wealth) के मुताबिक स्विट्जरलैंड में कुल अवसर स्कोर 85 प्रतिशत है। यह इंडेक्स कमाई की क्षमता, करियर में उन्नति, रोजगार के अवसर, प्रीमियम शिक्षा, आर्थिक गतिशीलता और रहने योग्यता सहित छह अलग-अलग मापदंडों पर राष्ट्रों का मूल्यांकन किया। जिसमें कमाई की संभावना पर 100 अंक, करियर में उन्नति के 95 अंक और रोजगार की संभावनाओं के 94 अंक के साथ, स्विट्जरलैंड इस इंडेक्स में टॉप पर रहा।

Which country is best for generational wealth: पैसा बनाने के लिए कौन सा देश अव्वल

हाई लिवलीहुड और आर्थिक गतिशीलता पर स्विट्जरलैंड को 75 अंक मिले, जबकि प्रीमियम शिक्षा पर उसे 72 अंक मिले। स्विट्जरलैंड के बाद अमेरिका का स्थान है जिसने कुल अवसर स्कोर पर 82 प्रतिशत स्कोर किया। रोजगार की संभावनाओं के मामले में अमेरिका स्विट्जरलैंड के बराबर 94 अंक पर रहा है। हालाँकि, कमाई की संभावना पर यह घटकर 93 अंक, करियर में उन्नति पर 86 अंक और उच्च जीवन योग्यता पर 68 अंक रह गया। संयुक्त राज्य अमेरिका में रोजगार की संभावनाएं और प्रीमियम शिक्षा 74 अंक पर हैं। इस बीच, भारत ने अवसर स्कोर पर 32 प्रतिशत स्कोर किया, जो ग्रीस से भी कम है और सूची में शीर्ष 15 देशों में अंतिम स्थान पर है।

Which country is best for generational wealth

स्विट्जरलैंड को प्रीमियम शिक्षा पर 72 अंक मिले।

Switzerland Currency: स्विट्जरलैंड में 1000 भी कमाए तो भारत में होंगे लखपति

स्विट्जरलैंड की ऑफिशियल करेंसी स्विस फ़्रैंक है। जिसका करेंसी कोड CHF है। बैंकनोट स्विस नेशनल बैंक द्वारा जारी किए जाते हैं, जबकि सिक्के स्विस टकसाल द्वारा जारी किए जाते हैं। स्विस अर्थव्यवस्था को दुनिया की सबसे सुरक्षित अर्थव्यवस्था के रूप में मान्यता दी गई है और इस प्रकार, इसे अक्सर एक स्वर्ग के रूप में जाना जाता है।

Switzerland Currency Facts

स्विट्जरलैंड की ऑफिशियल करेंसी स्विस फ़्रैंक है।

सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले बैंक नोटों में 10 फ़्रैंक, 20 फ़्रैंक, 50 फ़्रैंक, 100 फ़्रैंक, 200 फ़्रैंक और 1000 फ़्रैंक शामिल हैं। स्विट्जरलैंड की करेंसी की तुलना भारत से करें तो 1000 रुपये की कीमत स्विट्जरलैंड में 10.63 स्विस फ़्रैंक के बराबर है। वहीं स्विट्जरलैंड में आपने 1063 फ्रैंक भी कमा लिए तो भारत रुपये में 1 लाख के बराबर होंगे यानी आप 1000 फ्रैंक की भारत में लखपति बन जाएंगे।

स्विट्जरलैंड में दुनिया का सबसे बड़ा वैल्थ मैनेजमेंट करने वाला बैंक

स्विट्जरलैंड में दुनिया का सबसे बड़ा वैल्थ मैनेजमेंट करने वाला बैंक UBS है। बैंक की बैलेंस शीट करीब 1.6 लाख करोड़ डॉलर की है। जो कि कई देशों की जीडीपी से बड़ी होगी। यही नहीं बैंक करीब 5 लाख करोड़ डॉलर का एसेट मैनेजमेंट करता है। UBS एक ऐसे स्विस बैंक के रुप में आया है जिसे बैंकों का टाइटन कहा जा सकता है।

Switzerland Interesting Facts स्विट्जरलैंड के बारे में पांच बातें जो आपको जानना जरूरी

1.स्विस चॉकलेट

स्विट्ज़रलैंड अपनी उच्च गुणवत्ता वाली चॉकलेट के लिए प्रसिद्ध है, जो इस देश की जीवन शैली है। स्विट्जरलैंड में औसत व्यक्ति प्रतिदिन लगभग एक बार चॉकलेट खाता है।

2. चार आधिकारिक भाषायें

स्विट्ज़रलैंड की चार आधिकारिक भाषाएँ हैं: जर्मन, फ़्रेंच, रोमान्श और इतालवी। रोमन्श राष्ट्रीय भाषा है और अन्य तीन भी आधिकारिक हैं।

Switzerland Interesting Facts

स्विट्जरलैंड में लगभग 7,000 झीलें हैं।

3. गोथर्ड सुरंग

57 किलोमीटर लंबी स्विट्जरलैंड की गोथर्ड सुरंग दुनिया की सबसे लंबी सुरंग है। इसे देश के उत्तर और दक्षिण के बीच रेल कनेक्शन को बेहतर बनाने के लिए बनाया गया था, और यह आल्प्स से 2.3 किलोमीटर नीचे स्थित है।

4. 7,000 झीलें

स्विट्जरलैंड में लगभग 7,000 झीलें हैं, जिनमें जिनेवा झील भी शामिल है, जो 580 वर्ग किलोमीटर में सबसे बड़ी है। हालाँकि, जिनेवा झील का 40.47% हिस्सा फ्रांस में है, जहाँ इसे लैक लेमन कहा जाता है।

5. स्विस आल्प्स

आल्प्स का केवल 13.2% हिस्सा स्विट्जरलैंड में है, जिसमें सबसे बड़ा हिस्सा ऑस्ट्रिया का है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article