बिजनेस

HDFC Bank Share Price Target: कब बढ़ेगा HDFC Bank Share, किस लेवल पर दिखेगी तेजी? जानें एक्सपर्ट की राय

HDFC Bank Share Price Target: HDFC Bank ने अपने निवेशकों के पैसे को पिछले 1 महीने में करीब 13.89 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। कंपनी के स्टॉक ने पिछले 3 महीने में अपने निवेशकों को करीब 16.62 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। पिछले 6 महीने में यह स्टॉक करीब 0.77 प्रतिशत उछला है। इस स्टॉक में पिछले 1 साल में करीब 3.77 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

Image

एक्सपर्ट ने HDFC Bank Share पर कितना दिया टारगेट।

Photo : BCCL

HDFC Bank Share Price Target: ET Now Swadesh के खास शो में मार्केट एक्सपर्ट ने दर्शक के सवाल के जवाब में HDFC Bank के शेयर में अपनी निवेश की रणनीति बताई है। शेयर बाजार में निवेश करने वाले लोगों के लिए आज की यह खबर काफी काम की हो सकती है।

HDFC Bank Share Price Target: एक्सपर्ट ने HDFC Bank Share पर कितना दिया टारगेट

ET Now Swadesh के खास शो में दर्शक के सवाल के जवाब में मार्केट एक्सपर्ट ने कहा, "अगर 6 महीने का व्यू है तो मुझे नहीं लगता है कि HDFC Bank के शेयर में कोई बड़ी उछाल आएगी। मुझे लगता है कि अभी HDFC Bank का शेयर अभी कंसोलिडिटेड हो रहा है। मुझे लग रहा है कि अगले 6 से 12 महीने की अवधि के लिए कोई अगर होल्ड करता है तो 1800 और 1850 के लेवल भी पॉसिवल लग रहा है। मुझे लग रहा है कि अच्छी खासी कमाई होगी।"

HDFC Bank Share Price History: 2 साल में निवेशकों को करीब 26.25 प्रतिशत का रिटर्न

BSE Analytics के अनुसार, HDFC Bank ने अपने निवेशकों के पैसे को पिछले 1 महीने में करीब 13.89 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। कंपनी के स्टॉक ने पिछले 3 महीने में अपने निवेशकों को करीब 16.62 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। पिछले 6 महीने में यह स्टॉक करीब 0.77 प्रतिशत उछला है। इस स्टॉक में पिछले 1 साल में करीब 3.77 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। पिछले 2 साल में इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को करीब 26.25 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। HDFC Bank Share ने पिछले 10 साल में अपने निवेशकों को 305.34 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

HDFC Bank Dividend History: कितना मिला डिविडेंड

HDFC Bank ने पिछले साल 16 मई को एक्स-डेट के साथ 19 रुपये का डिविडेंड का ऐलान किया था। इस बैंक ने वर्ष 2021 और 2022 में क्रमशः 29 जून और 12 मई को एक्स-डेट के साथ 6.5 रुपये और 15.5 रुपये का डिविडेंड दिया था। HDFC Bank ने 2019 में क्रमशः 20 जून और 1 अगस्त को एक्स-डेट के साथ 15 रुपये और 5 रु का डिविडेंड घोषित किया। 20 अप्रैल, 2001 को कंपनी ने एक्स-डेट के साथ 2 रु का अपना पहला डिविडेंड दिया था।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article