बिजनेस

Anil Ambani: अब विदेश में सोलर प्रोजेक्ट लगाएगी अनिल अंबानी की रिलायंस पावर ! 1 साल में शेयर 74% हुआ मजबूत

Reliance Power Bhutan Project: बीते कुछ समय में अनिल अंबानी की स्थिति काफी मजबूत हुई है। उनकी कंपनियों को नए प्रोजेक्ट्स मिले हैं। इससे उनकी कंपनी रिलायंस पावर के शेयर ने भी अच्छा परफॉर्म किया है। अब अनिल अंबानी की रिलायंस पावर भूटान की सबसे बड़ा सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट्स डेवलप करने के लिए तैयार है।

Image

रिलायंस पावर भूटान में लगाएगी सोलर प्रोजेक्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • रिलायंस पावर भूटान में लगाएगी सोलर प्रोजेक्ट
  • शेयर ने किया अच्छा परफॉर्म
  • शेयर 74% हुआ मजबूत

Reliance Power Bhutan Project: बीते कुछ समय में अनिल अंबानी की स्थिति काफी मजबूत हुई है। उनकी कंपनियों को नए प्रोजेक्ट्स मिले हैं। इससे उनकी कंपनी रिलायंस पावर के शेयर ने भी अच्छा परफॉर्म किया है। अब अनिल अंबानी की रिलायंस पावर भूटान की सबसे बड़ा सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट्स डेवलप करने के लिए तैयार है। यह प्रोजेक्ट ड्रुक होल्डिंग एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड (डीएचआई) के साथ 50:50 जॉइंट वेंचर के जरिए साझेदारी में बनाया जाएगा, जिसकी स्थापित क्षमता 500 मेगावाट होगी। बता दें कि डीएचआई भूटान की शाही सरकार की एक इंवेस्टमेंट यूनिट है।

ये भी पढ़ें -

बढ़ेगा भूटान का रिन्यूएबल एनर्जी पोर्टफोलियो

इस प्रोजेक्ट से भूटान की सोलर जनरेशन कैपेसिटी के नए लेवल पर पहुंचने की उम्मीद है, जो सभी मौजूदा सोलर इंस्टॉलेशंस को पार कर जाएगी। यह इनिशिएटिव भूटान के रिन्यूएबल एनर्जी पोर्टफोलियो का विस्तार करेगा।

इस नए सोलर पावर प्रोजेक्ट्स में बिल्ड-ओन-ऑपरेट (बीओओ) मॉडल के तहत 2000 करोड़ रुपये तक का निवेश किया जाएगा, जो भूटान के सोलर एनर्जी सेक्टर में अब तक का सबसे बड़ा प्राइवेट सेक्टर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) है।

रिलायंस ग्रुप का रिन्यूएबल एनर्जी पोर्टफोलियो

भूटान में सोलर एनर्जी सेगमेंट में यह ऐतिहासिक निवेश रिलायंस ग्रुप के रिन्यूएबल एनर्जी पोर्टफोलियो के विस्तार पर स्ट्रेटेजिक फोकस को दर्शाता है। रिलायंस पावर की कुल क्लीन एनर्जी पाइपलाइन 2.5 GWp सोलर और >2.5 GWhr BESS है, जो इसे इंटीग्रेटेड सोलर + BESS सेगमेंट में भारत की सबसे बड़ी कंपनी बनाती है।

शेयर का परफॉर्मेंस

NSE पर करीब पौने 2 बजे रिलायंस पावर का शेयर 0.42 फीसदी की गिरावट के साथ 45.50 रु पर है

इस रेट पर बीते 5 दिनों में ये 3.88 फीसदी चढ़ा है

6 महीनों में शेयर 32.7 फीसदी और 1 महीने में 2.89 फीसदी ऊपर गया है

बीते एक साल में शेयर 74.3 फीसदी की मजबूती आई है

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की ब... और देखें

End of Article