बिजनेस

निवेश शुरू करने की सबसे सही उम्र क्या? 25, 30, 35 या 40 आधा इंडिया नहीं जानता जवाब

रिटायरमेंट के लिए करोड़ों का फंड बनाने का सपना हर किसी का होता है। लेकिन असली खेल है शुरुआत की उम्र। 25 साल की उम्र में ₹9,100 की SIP से वही फंड बन सकता है, जिसके लिए 35 की उम्र में ₹30,000 खर्च करने पड़ेंगे। यानी जितनी जल्दी शुरुआत, उतना कम बोझ और उतना बड़ा फायदा।

Image

निवेश के लिए सही उम्र?

निवेश का सबसे बड़ा राज़ है कम्पाउंडिंग यानी चक्रवृद्धि ब्याज। इसका मतलब है कि आपको सिर्फ अपने मूलधन पर ही नहीं, बल्कि उस पर मिले ब्याज पर भी ब्याज मिलता है। जितनी जल्दी आप निवेश शुरू करते हैं, कम्पाउंडिंग उतना ज्यादा समय काम करती है और आपका पैसा तेजी से बढ़ता है।

अगर आपकी उम्र 25 साल है

25 की उम्र निवेश शुरू करने के लिए सबसे बेहतरीन समय है। आपके पास रिटायरमेंट तक पूरे 35 साल होते हैं। अगर आप हर महीने लगभग ₹9,100 की SIP करते हैं, तो 60 साल की उम्र तक आपके पास करीब ₹5 करोड़ से ज्यादा का फंड बन जाएगा। यही जल्दी शुरुआत करने का असली फायदा है।

अगर आपकी उम्र 30 साल है

अगर आपने 25 पर शुरुआत नहीं की, तो घबराने की जरूरत नहीं। 30 की उम्र में भी आपके पास 30 साल का लंबा समय है। अगर आप हर महीने ₹16,500 की SIP करते हैं, तो रिटायरमेंट तक लगभग ₹5 करोड़ का फंड बना सकते हैं। हालांकि, यहां आपका मासिक निवेश लगभग दोगुना हो गया है।

अगर आपकी उम्र 35 साल है

35 की उम्र आते-आते आपकी कमाई अच्छी हो जाती है, लेकिन रिटायरमेंट के लिए समय कम बचता है। अब आपके पास सिर्फ 25 साल हैं। इस उम्र में वही 5 करोड़ बनाने के लिए आपको हर महीने लगभग ₹30,000 की SIP करनी होगी। यानी जितनी देर करेंगे, आपकी जेब पर उतना ही ज्यादा बोझ पड़ेगा।

आसान शब्दों में, निवेश की सही उम्र हमेशा “आज” ही होती है। जितनी जल्दी शुरुआत करेंगे, उतना ही कम निवेश करके आप बड़ा फंड बना पाएंगे। देर करने पर लक्ष्य तो पूरा हो सकता है, लेकिन हर महीने की जेब से जाने वाली रकम दोगुनी या उससे भी ज्यादा हो जाएगी।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article