बिजनेस

Average Monthly Balance क्या होता है, यह आपकी जेब के लिए क्यों है जरूरी

क्या आप जानते हैं जब आप अपने सेविंग अकाउंट में न्यूनतम औसत राशि नहीं बनाए रखते तो बैंक आप पर नॉन-मेंटेनेंस चार्ज लगाना शुरू कर देता है।

Image

Average Monthly Balance

जब आप किसी बैंक में सेविंग अकाउंट (Savings Account) खुलवाते हैं तो आपको एवरेज मंथली बैलेंस (Average Monthly Balance ) शब्द जरूर सुनने को मिलता है। दरअसल, बैंक आपसे उम्मीद करते हैं कि आप अपने खाते में हर समय एक न्यूनतम औसत राशि बनाए रखें। वहीं, अगर आप इस बैलेंस को बनाए नहीं रखते हैं तो बैंक आप पर नॉन-मेंटेनेंस चार्ज (जुर्माना) लगा सकता है। एवरेज मंथली बैलेंस (AMB) क्या होता है और इसे मेंटेन करने के क्या फायदे हैं-

एवरेज मंथली बैलेंस (AMB) क्या होता है

एवरेज मंथली बैलेंस को मिनिमम बैलेंस भी कहा जाता है, यह वह न्यूनतम औसत राशि है जो आपको अपने सेविंग्स अकाउंट में पूरे महीने बनाए रखनी होती है ताकि कोई अतिरिक्त शुल्क न लगे।

Average Monthly Balance

Average Monthly Balance

AMB की गणना के लिए बैंक महीने के हर दिन के क्लोजिंग बैलेंस को जोड़कर उसे कुल दिनों से विभाजित कर देता है। अगर यह औसत तय सीमा से कम होता है तो बैंक अपने ग्राहक को बैलेंस सुधारने के लिए आमतौर पर 2 महीने का समय देता है । इसके बाद भी बैलेंस पूरा नहीं हुआ, तो जुर्माना सीधे आपके खाते से काट लिया जाता है।

AMB कितना रुपए होता है

हर बैंक और हर अकाउंट टाइप के लिए AMB अलग-अलग हो सकता है। यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आपका खाता मेट्रो, शहरी या अर्ध-शहरी क्षेत्र में है।

उदाहरण के लिए देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC Bank के रेगुलर सेविंग्स अकाउंट में मेट्रो और शहरी क्षेत्रों के लिए AMB 10,000 रुपए है, जबकि अर्ध-शहरी क्षेत्रों में यह 5,000 रुपए है।

एवरेज मंथली बैलेंस मेंटेन करने के फायदे

वित्तीय अनुशासन

जब आपको हर महीने एक निश्चित बैलेंस बनाए रखना होता है, तो आप अनावश्यक खर्च और बार-बार पैसे निकालने से बचते हैं। इससे आपकी बचत की आदत मजबूत होती है और आप अपने पैसे को बेहतर तरीके से मैनेज कर पाते हैं।

ज्यादा ब्याज

अगर आपके खाते में अच्छा बैलेंस बना रहता है, तो आपको ज्यादा ब्याज मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है। यानी आपका पैसा खाते में पड़ा-पड़ा बढ़ता रहता है और आपको अतिरिक्त फायदा मिलता है।

एक्सक्लूसिव ऑफर्स

एवरेज मंथली बैलेंस मेंटेन रखने पर बैंक अपने ग्राहकों को कई खास सुविधाएं देते हैं। इनमें डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर ऑफर्स, रिवॉर्ड पॉइंट्स, लाइफस्टाइल बेनिफिट्स और पर्सनल लोन जैसे प्रोडक्ट्स पर बेहतर कीमत (preferential pricing) शामिल हो सकते हैं।

क्रेडिट हेल्थ

हालांकि AMB सीधे आपके क्रेडिट स्कोर को प्रभावित नहीं करता, लेकिन आपके खाते में पर्याप्त बैलेंस होने से आप अपने लोन या EMI समय पर चुका पाते हैं। इससे आपकी वित्तीय विश्वसनीयता (creditworthiness) बेहतर होती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article