बिजनेस

Economic Conclave 2024: यू-ट्यूब से होने वाली कमाई का क्या करते हैं गडकरी? पा चुके हैं गोल्डन बटन

India Economic Conclave 2024: नितिन गडकरी के मुताबिक, वह यू-ट्यूब की कमाई को देश के सार्वजनिक कल्याण कार्यों के लिए दान करते हैं। उन्होंने कहा कि कोविड ने मुझे काफी कुछ सिखाया है, मैं डिश भी बनाता हूं.. अभी मुझे YouTube ने गोल्डन बटन दिया है और अपनी यूट्यूब की कमाई का सारा पैसा दान कर देता हूं।

Image

इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव 2024 में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी।

Photo : Times Now Digital

IEC 2024: इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव 2024 के दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में एक दिलचस्प बयान दिया। इसमें उन्होंने बताया कि उनकी यू-ट्यूब चैनल से होने वाली कमाई का वे किस प्रकार उपयोग करते हैं। गडकरी के मुताबिक, वह यू-ट्यूब की कमाई को देश के सार्वजनिक कल्याण कार्यों के लिए दान करते हैं। उन्होंने कहा कि कोविड ने मुझे काफी कुछ सिखाया है, मैं डिश भी बनाता हूं.. अभी मुझे YouTube ने गोल्डन बटन दिया है और अपनी यूट्यूब की कमाई का सारा पैसा दान कर देता हूं।

सोशल वर्क का टर्नओवर ढ़ाई हजार करोड़- नितिन गडकरी

जब उनसे पूछा गया कि आपको खाने का भी शौक है और खाना बनाने का भी। आपके वीडियो बहुत वायरल होते हैं आप रेसिपीज बताते हैं। तो उन्होंने कहा कि हां मुझे यूट्यूब से गोल्डन बटन भी मिला है। और वह नागपुर में 95 फीसदी सोशल वर्क करते हैं। उनके सोशल वर्क का टर्नओवर 2.50 हजार करोड़ है। 15 हजार लोगों को जॉब दिया। वह एग्रीकल्चर के लिए, ट्राइबल के लिए काम करते हैं, महिलाओं को ट्रेनिंग देते हैं और कई तरह के स्पोर्ट्स और सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाते रहते हैं।

गडकरी के यू-ट्यूब चैनल पर अक्सर उनके भाषण, वार्ता, और सार्वजनिक कार्यक्रमों के वीडियो अपलोड होते हैं। यह चैनल उनके सोशल मीडिया के जरिए आम जनता से जुड़ने और अपनी योजनाओं तथा विचारों को साझा करने का एक महत्वपूर्ण मंच है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article