बिजनेस

विस्तारा के बेड़े में शामिल होंगे नये एयरक्राफ्ट, हजारों लोगों को मिलेगी नौकरी

Vistara Expansion Plan: टाटा एसआईए एयरलाइंस लिमिटेड, विस्तारा (Vistara) ने नाम से एयरलाइन ऑपरेट करती है। विस्तारा चालू वित्त वर्ष में अपने बेड़े में कुल 10 एयरक्राफ्ट शामिल करने की तैयारी में है।

Image

विस्तारा देगी हजारों लोगों को नौकरी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • विस्तारा बेड़े में शामिल करेगी नए एयरक्राफ्ट
  • 1000 लोगों को देगी नौकरी
  • गो फर्स्ट के पायलटों को दी नौकरी

Vistara Expansion Plan: टाटा एसआईए एयरलाइंस लिमिटेड (Tata SIA Airlines Limited) विस्तारा (Vistara) ने नाम से एयरलाइन ऑपरेट करती है। विस्तारा चालू वित्त वर्ष में अपने बेड़े में कुल 10 एयरक्राफ्ट शामिल करने की तैयारी में है। इस दौरान कंपनी का प्लान 1,000 से अधिक लोगों को भर्ती करने का भी है। हालांकि फिलहाल कंपनी ने अमेरिका के लिए फ्लाइट शुरू करने की योजना टाल दी है।

विस्तारा के पास अभी कितने एयरक्राफ्ट हैं

इस समय एयरलाइन कंपनी विस्तारा के बेड़े में 61 एयरक्राफ्ट हैं और इसके कर्मचारियों की संख्या 5,200 से अधिक है। कंपनी का एयर इंडिया के साथ मर्जर किए जाने का भी प्रस्ताव रखा गया है। विस्तारा के CEO विनोद कन्नन (Vinod Kannan) ने इस हफ्ते के दौरान हुई बातचीत में कहा था कि गो फर्स्ट का ऑपरेशन बंद होने के बाद अपॉइंटमेंट के लिए प्रतिभाशाली पायलट और केबिन क्रू के सदस्य मौजूद हैं।

गो फर्स्ट (Go First) के लोगों को हायर किया

कन्नन ने कहा कि एयर इंडिया (Air India) और इंडिगो (Indigo) की तरह, हमने भी गो फर्स्ट के टैलेंटेड कर्मचारियों को भर्ती किया। हम यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि हम सही संख्या में सही लोगों को भर्ती करें। हम एक सामान्य प्रोसेस से गुजर रहे हैं, जैसा कि कोई भी एयरलाइन करेगी। हम प्रतिभाशाली लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।

50 पायलटों को दी नौकरी

विस्तारा एयरलाइन ने गो फर्स्ट (Go First) के करीब 50 पायलटों को भर्ती किया है। विस्तारा की भर्ती योजनाओं के बारे में बताते हुए कन्नन ने कहा कि एयरलाइन अपने बेड़े में कुल 10 विमान शामिल करेगी और इस वित्त वर्ष में इसे लगभग 1,000 कर्मचारियों की जरूरत होगी।

उन्होंने कहा कि टाटा ग्रुप (Tata Group) और सिंगापुर एयरलाइंस (Singapore Airlines) के जॉइंट वेंचर विस्तारा के बेड़े में 61 विमान हैं और सभी उड़ान भर रहे हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article