बिजनेस

भारत से वियतनाम जाने वाले यात्री मुंबई हवाई अड्डे पर फंसे, फ्लाइट 10 घंटे लेट; नहीं मिला खाना-पानी

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated May 26, 2023, 02:09 PM IST

VietJet Flight Stranded: वियतजेट (VietJet Air) की एक उड़ान बाधित होने के कारण विमान के कम से कम 300 यात्री यहां फंसे हुए हैं। यह विमान वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी जा रहा था।

Image

वियतजेट

Photo : iStock

VietJet Flight Stranded: वियतजेट (VietJet Air) की एक उड़ान बाधित होने के कारण विमान के कम से कम 300 यात्री यहां फंसे हुए हैं। यह विमान वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी जा रहा था। एक यात्री के मुताबिक विमान में खराबी के कारण उन्हें करीब 10 घंटे तक शहर के हवाई अड्डे पर इंतजार करना पड़ा।

होटल में नहीं की ठहरने या खाने की व्यवस्था

नाम न छापने की शर्त पर एक यात्री ने आरोप लगाया कि एयरलाइन ने लंबे समय तक इंतजार करने के बावजूद यात्रियों के लिए होटल में ठहरने या खाने की व्यवस्था नहीं की। डीजीसीए के नियमों के तहत अगर किसी उड़ान में निर्धारित समय से अधिक देरी होती है, तो संबंधित एयरलाइन को यात्रियों के रहने और भोजना का इंतजाम करना होगा।

10 घंटे हुई लेट

वियतजेट ने बाद में एक बयान में कहा कि ''26 मई को मुंबई (भारत) से हो ची मिन्ह सिटी के लिए उड़ान संख्या वीजे884 को स्थानीय समय के अनुसार 01:00 बजे प्रस्थान करना था, हालांकि उसे परिचालन कारणों से स्थानीय समयानुसार 20:30 बजे पुनर्निर्धारित करना पड़ा।'' कंपनी ने कहा, ''प्रभावित उड़ान के यात्रियों को एयरलाइंस की नीति के तहत मदद दी जा रही है, जिसमें होटल, भोजन, पेय और अन्य मदद शामिल हैं। इसके लिए यात्रियों को अनुरोध करना होगा।''

भाषा इनपुट के साथ

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article