Veritaas Advertising IPO GMP: वेरिटास एडवरटाइजिंग का IPO सोमवार 13 मई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। इसका आईपीओ 15 मई को बंद होगा। जबकि कंपनी की लिस्टिंग 21 मई को होगी। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 109-114 रु है। कंपनी आईपीओ के जरिए 8.48 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज 1200 शेयरों की है। यानी आपको कम से कम 1200 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन करने अनुमति होगी। आगे जानिए कितना है इसका ग्रे-मार्केट प्रीमियम (GMP) और कितना मिला सब्सक्रिप्शन।
ये भी पढ़ें -
कितना हुआ सब्सक्राइब
वेरिटास एडवरटाइजिंग के आईपीओ को जोरदार रेस्पॉन्स मिल रहा है। पब्लिक इश्यू के पहले ही दिन 2 बजे तक कंपनी का आईपीओ 8.15 सब्सक्राइब कर लिया गया है। कंपनी आईपीओ के जरिए 5,32,800 शेयर बेचेगी, जबकि इसे अब तक 43,44,000 शेयरों के लिए आवेदन मिल गया है।
कितना है GMP
आईपीओ वॉच के अनुसार वेरिटास एडवरटाइजिंग का जीएमपी 75 रु है। यानी अगर इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 114 रु भी फिक्स होता है तो मौजूदा जीएमपी के आधार पर ये करीब 66 फीसदी रिटर्न दे सकता है।
6 साल पुरानी कंपनी है वेरिटास एडवरटाइजिंग
2018 में शुरू की गई वेरिटास एडवरटाइजिंग एक इंटीग्रेटेड एडवरटाइजिंग एजेंसी है जो अलग-अलग प्लेटफार्मों पर 360-डिग्री सर्विसेज प्रोवाइड करती है। थर्ड पार्टी पर निर्भरता कम करने के लिए कंपनी आउटडोर होर्डिंग्स और पुलिस बूथों पर विज्ञापन देती है। इसके पश्चिम बंगाल, गुवाहाटी और शिलांग में कई एडवरटाइजिंग स्पेस हैं।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
