बिजनेस

621 गुना IPO सब्सक्रिप्शन के बाद 118% पहुंचा Veritaas Advertising का GMP, जानें कब लिस्ट होगा शेयर

Veritaas Advertising IPO Listing: आईपीओ वॉच के अनुसार वेरिटास एडवरटाइजिंग का जीएमपी 135 रु पहुंच गया है। यानी इसका शेयर लिस्टिंग पर 118 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है। हालांकि लिस्टिंग तक इसका जीएमपी घट या बढ़ भी सकता है।

Image

वेरिटास एडवरटाइजिंग आईपीओ लिस्टिंग

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • 118% पहुंचा वेरिटास एडवरटाइजिंग का GMP
  • 114 रु तय हुआ शेयरों का प्राइस
  • 21 मई को होगी लिस्टिंग

Veritaas Advertising IPO Listing: वेरिटास एडवरटाइजिंग लिमिटेड का IPO काफी शानदार रहा। इसके आईपीओ को 621.62 गुना सब्सक्राइब किया गया। कंपनी आईपीओ के जरिए 532,800 शेयर बेचेगी, जबकि इसे 33,12,01,200 शेयरों के लिए आवेदन मिले। वेरिटास एडवरटाइजिंग का आईपीओ 13 मई को खुलकर 15 मई को बंद हुआ। आईपीओ में शेयरों का प्राइस 114 रु तय हुआ है। वेरिटास एडवरटाइजिंग पब्लिक इश्यू के जरिए 8.48 करोड़ रु जुटाएगी, जबकि इसके आईपीओ में लॉट साइज 1200 शेयरों की थी। शानदार सब्सक्रिप्शन के चलते इसका GMP (ग्रे-मार्केट प्रीमियम) भी काफी हाई है।

ये भी पढ़ें -

कितना पहुंचा GMP

आईपीओ वॉच के अनुसार वेरिटास एडवरटाइजिंग का जीएमपी 135 रु पहुंच गया है। यानी इसका शेयर लिस्टिंग पर 118 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है। हालांकि लिस्टिंग तक इसका जीएमपी घट या बढ़ भी सकता है।

कब होगी लिस्टिंग

वेरिटास एडवरटाइजिंग की लिस्टिंग मंगलवार 21 मई को होगी। ये एक एसएमई आईपीओ है। कंपनी आईपीओ के बाद शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल कर चुकी है।

कब हुई थी शुरुआत

2018 में शुरू हुई वेरिटास एडवरटाइजिंग लिमिटेड एक विज्ञापन एजेंसी है जो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर 360-डिग्री सर्विसेज प्रोवाइड करती है। कंपनी के पास पश्चिम बंगाल, गुवाहाटी और शिलांग में एडवरटाइजिंग एजेंसीज हैं, जिससे ये कुछ मीडिया-ओनरशिप वाली मार्केटिंग और विज्ञापन एजेंसियों में से एक है। कंपनी दिल्ली, मुंबई और पुणे में भी काम करती है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ लिस्टिंग की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article