बिजनेस

Vedanta Share Price Target: ब्रोकरेज ने वेदांता शेयर की रेटिंग में किया बदलाव! जाने BUY के लिए कितना दिया टारगेट

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 13, 2024, 04:39 PM IST

Vedanta Share Price Target:दिग्गज ब्रोकरेज CLSA ने Vedanta Share में अपनी रेटिंग को अपग्रेड करते हुए इसकी रेटिंग Underperform से बढ़ाकर BUY कर दी है। इसके टारगेट को 260 रुपये से बढ़ाकर 390 रुपये कर दिया है।

Image

दिग्गज ब्रोकरेज CLSA ने Vedanta Share पर Buy रेटिंग दी है।

Photo : Twitter

Vedanta Share Price Target: शेयर बाजार में तेजी और गिरावट में सही रणनीति के साथ निवेश करना जरुरी है। अगर शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। दिग्गज ब्रोकरेज CLSA ने Vedanta Share पर निवेश की रणनीति बताई है। तो चलिए उसके बारे में जानते हैं।

Vedanta पर CLSA ने क्या दी राय

दिग्गज ब्रोकरेज CLSA ने Vedanta Share में अपनी रेटिंग को अपग्रेड करते हुए इसकी रेटिंग Underperform से बढ़ाकर BUY कर दी है। इसके टारगेट को 260 रुपये से बढ़ाकर 390 रुपये कर दिया है। CLSA ने कहा कि Vedanta अपने कई तरह के एक्सपोजर के हिसाब से कमोडिटी अपसाइकल से लाभ उठाने के लिए अच्छी स्थिति में दिख रही है।

Vedanta Share Price History: 3 महीने में 38 फीसदी का रिटर्न

बीएसई एनालिटिक्स के अनुसार, पिछले 1 सप्ताह में कंपनी का स्टॉक करीब 17 प्रतिशत से ज्यादा उछला है। वही, पिछले 2 सप्ताह में इस कंपनी के शेयर ने अपने निवेशकों को करीब 37.35 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। पिछले 1 महीने में कंपनी के शेयर में 38.03 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है वही कंपनी का स्टॉक पिछले 3 महीने में करीब 38.03 उछला है।

वेदांता का 52 वीक हाई और लो

वेदांता का 52 वीक का उच्चतर स्तर 375.00 रुपये और इस कंपनी का 52 सप्ताह का निचला स्तर 207.85 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 1,38,688.61 करोड़ रुपये है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article