बिजनेस

टाइम्स नेटवर्क के न्यूज ब्रॉडकास्टिंग बिजनेस के COO बने वरुण कोहली, टर्नअराउंड मैन के नाम से मशहूर

Times Network: टाइम्स नेटवर्क ने मीडिया में करीब 30 साल का अनुभव रखने वाले वरुण कोहली को न्यूज ब्रॉडकास्टिंग बिजनेस के लिए चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) बनाया गया है। वह रेवेन्यू मैनेजमेंट और न्यूज बिजनेस ऑपरेशंस में नए-नए तरीके लाएंगे और टाइम्स नेटवर्क को विकास के अगले स्तर पर ले जाएंगे।

Image

टाइम्स नेटवर्क को मिला नया सीओओ

Times Network: मीडिया सेक्टर में करीब तीन दशक का अनुभव रखने वाले वरुण कोहली को टाइम्स नेटवर्क के न्यूज ब्रॉडकास्टिंग बिजनेस के लिए चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) नियुक्त किया गया है। वह टाइम्स ग्रुप के एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर और नॉन पब्लिशिंग बिजनेस के ग्रुप सीईओ एन सुब्रमण्यन के साथ मिलकर काम करेंगे और मैनेजिंग डायरेक्टर के ऑफिस को रिपोर्ट करेंगे। मीडिया में वरुण का करियर काफी लंबा रहा है।

टर्नअराउंड मैन के नाम से फेमस

वरुण टाइम्स नेटवर्क में ब्रॉडकास्टिंग बिजनेस के P&L और ऑपरेशन मैनेजमेंट का बेहतरीन अनुभव लेकर आए हैं। कई सफल मीडिया ब्रांड्स लॉन्च करने और कई अन्य को मुनाफे वाले वेंचर में बदलने का काम किया है। वह इस फिल्ड के "टर्नअराउंड मैन" के नाम से मशहूर हैं। उन्हें लोगों का मैनेजर माना जाता है और वे अपने साथ काम करने वाले हर एक से सर्वश्रेष्ठ निकलवाने की कोशिश करते हैं।

स्पोर्ट्स मैनेजमेंट का भी शानदार अनुभव

मीडिया के अलावा वरुण ने स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में लीडरशिप की भूमिका भी निभाई है। उन्होंने अपने पिछले नियोक्ता iTV नेटवर्क के लिए प्रो रेसलिंग लीग और बिग बाउट बॉक्सिंग लीग के कई सफल सीजन लॉन्च करने और आयोजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वरुण के पास समाधान-आधारित दृष्टिकोण और विरासत ब्रांड्स, चैलेंजर ब्रांड्स और स्टार्ट-अप्स का बैकग्राउंड है। वरुण को एक स्ट्रेटेजिक रोडमैप और डिटेल बेंचमार्किंग तैयार करके कई कंपनियों को ट्रांसफॉर्म करने का श्रेय भी दिया जाता है।

कई मीडिया ग्रुप में निभाई लीडरशिप की भूमिका

वरुण कोहली के पिछले संगठनों में iTV नेटवर्क के ग्रुप सीईओ के रूप में शामिल हैं और 8 वर्षों से अधिक समय तक कंपनी के दो पब्लिकेशन और डिजिटल वेंचर के साथ-साथ 10 चैनलों का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहे थे। उन्होंने नेटवर्क 18, एचटी मीडिया लिमिटेड, अमर उजाला प्रकाशन और अन्य टॉप मीडिया घरानों के साथ सीनियर लीडरशिप की भूमिकाओं में भी काम किया है। उनका पिछला असाइनमेंट भारत एक्सप्रेस के डायरेक्टर और सीईओ के रूप में था।

टाइम्स नेटवर्क के न्यूज बिजनेस को आगे बढ़ाएंगे वरुण

वरुण की नियुक्ति के बारे में बात करते हुए टाइम्स ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर विनीत जैन ने कहा कि हमें टाइम्स नेटवर्क में न्यूज ब्रॉडकास्टिंग बिजनेस के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के तौर पर वरुण की लीडरशिप टीम में नियुक्ति की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है। न्यूज ब्रॉडकास्टिंग बिजनेस में उनके गहन अनुभव के साथ हम उम्मीद करते हैं कि वरुण रेवेन्यू मैनेजमेंट और न्यूज बिजनेस ऑपरेशंस में नए-नए तरीके लाएंगे और टाइम्स नेटवर्क को विकास के अगले स्तर पर ले जाएंगे। टाइम्स ग्रुप में हम वरुण का टीम में स्वागत करते हैं और उनकी नई भूमिका के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।

और अधिक सफल होगा टाइम्स नेटवर्क

अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए वरुण कोहली ने कहा कि ऐसी कंपनी का हिस्सा बनना बहुत ही सुखद है, जिसकी विरासत इतनी शानदार है और जिसके पास अंग्रेजी न्यूज, हिंदी न्यूज और बिजनेस न्यूज जैसे ब्रांड्स हैं। विनीत जैन के कुशल नेतृत्व में टाइम्स नेटवर्क के ब्रांड्स में और अधिक सफलता की कहानियां बनाने की उम्मीद है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article