बिजनेस

Share Bazar:शेयर बाजार में दिख सकता है पॉजिटिव ट्रेंड, ये फैक्टर होंगे हावी

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated May 2, 2023, 10:33 AM IST

Share Bazar News Today (आज का शेयर बाजार), 2 May 2023: वैश्विक बाजार से मिलेजुले संकेत के बीच एशियन मार्केट में मजबूती दिख रही है । SGX NIFTY करीब सवा सौ प्वाइंट ऊपर है। लेकिन US फ्यूचर्स पर चौथाई परसेंट का दबाव देखने को मिल रहा है। इधर अमेरिकी बाजार कल ब्याज दरों को लेकर फेड के फैसले से पहले गिरावट में बंद हुए ।

Image

Share Bazar Today: शेयर बाजार

Photo : iStock

Share Bazar News Today, 2 May 2023:वैश्विक बाजार से मिलेजुले संकेत के बीच एशियन मार्केट में मजबूती दिख रही है । SGX NIFTY करीब सवा सौ प्वाइंट ऊपर है। लेकिन US फ्यूचर्स पर चौथाई परसेंट का दबाव देखने को मिल रहा है। इधर अमेरिकी बाजार कल ब्याज दरों को लेकर फेड के फैसले से पहले गिरावट में बंद हुए ।

शुक्रवार को सेंसेक्स 61,000 के लेवल को फिर पाने में सफर रहा और इसने 460 अंक से अधिक की बढ़त बनाई, जबकि निफ्टी 18,000 के स्तर से ऊपर बंद हुआ। ये बढ़त बड़ी कंपनियों रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटीसी में मजबूत खरीदारी से प्रेरित था। सेंसेक्स 463.06 अंक या 0.76 प्रतिशत उछलकर 61,112.44 पर बंद हुआ। निफ्टी 149.95 अंक या 0.84 प्रतिशत बढ़कर 18,065 अंक पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की चाल

आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 31.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 29,104.83 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.33 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.17 फीसदी चढ़कर 15,606.06 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.55 फीसदी की गिरावट के साथ 19,784.78 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.67 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 1.13 फीसदी की बढ़त के साथ 3,323.27 के स्तर पर दिख रहा है।

इस हफ्ते इन कंपनियों के नतीजे

इस हफ्ते 2 मई यानी आज Ambuja Cement और Tata Steel जैसी कंपनियों के नतीजे आने वाले हैं। 3 मई को Titan के नतीजे जारी होंगे। जबकि, 4 मई को Hero Moto, Ceat, Dabur और TVS Motors के नतीजे जारी होंगे। 5 मई को Britannia, Marico और Bharat Forge के नतीजे जारी किए जाएंगे।

रिलायंस इंडस्ट्रीज बोर्ड की बैठक आज

रिलायंस इंडस्ट्रीज की आज बोर्ड बैठक है। जियो फाइनेंशियल सर्विसेस के डीमर्जर पर आज अंतिम फैसला होगा । RIL के एक शेयर पर जियो फाइनेंशियल का एक शेयर मिलेगा ।

डिस्केलमर- यहां निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। शेयर बाजार जोखिमों के आधीन है। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article