बिजनेस

Patel Retail IPO: IPO से कमाई का मौका! ये सुपरमार्केट चेन कंपनी ला रही है IPO

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 2, 2024, 03:05 PM IST

Patel Retail IPO: ईपीओ 90.18 लाख तक के शेयरों के फ्रेश इश्यू और प्रमोटर सेलिंग शेयरहोल्डर्स द्वारा 10.02 लाख इक्विटी शेयरों का ऑफर फोर सेल है। ऑफर फोर सेल में धनजी राघवजी पटेल के 7.68 लाख इक्विटी शेयर और बेचर राघवजी पटेल के 2.34 लाख इक्विटी शेयर शामिल हैं

Image

Patel Retail IPO: IPO से कमाई का मौका! ये सुपरमार्केट चेन कंपनी ला रही है IPO

Patel Retail IPO Ahead: सुपरमार्केट चेन पटेल रिटेल लिमिटेड ने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के जरिए फंड जुटाने के लिए मार्केट रेगेुलेटर सेबी को अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) फाइल कर दिया है। आईपीओ 90.18 लाख तक के शेयरों के फ्रेश इश्यू और प्रमोटर सेलिंग शेयरहोल्डर्स द्वारा 10.02 लाख इक्विटी शेयरों का ऑफर फोर सेल है। जिसकी फेस वैल्यू ₹10 प्रति इक्विटी शेयर है। ऑफर फोर सेल में धनजी राघवजी पटेल के 7.68 लाख इक्विटी शेयर और बेचर राघवजी पटेल के 2.34 लाख इक्विटी शेयर शामिल हैं, जिसमें एलिजिबल कर्मचारियों के लिए सब्सक्रिप्शन लेने का प्रावधान है।

प्री-आईपीओ प्लेसमेंट

कंपनी के बुक-रनिंग लीड मैनेजर के साथ कोऑर्डिनेशन में प्राइवेट प्लेसमेंट, प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट, राइट्स इश्यू या अन्य तरीकों के माध्यम से 5 लाख इक्विटी शेयर एक्सप्लोर कर सकती है, जिसे "प्री-आईपीओ प्लेसमेंट" कहा जाता है। यदि ऐसा प्लेसमेंट होता है, तो फ्रेश इश्यू का साइज इसके अनुसार एडजस्टेड किया जाएगा।

क्या करती है कंपनी

डीआरएचपी में कहा गया है कि पिछले कुछ सालों में पटेल रिटेल वैल्यू रिटेल इंडस्ट्री में तेजी से बढ़ा है, जो मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) के भीतर स्टोर्स की सबसे बड़ी सीरीज में से एक की देखरेख करता है। कंपनी अपने प्रोडक्ट को अपने ब्रांड के तहत और नॉन-ब्रांडेड एक्सपोर्ट दोनों के रूप में एक्सपोर्ट करती है। इसकी प्रमुख एक्सपोर्ट आइटम में मूंगफली, साबुत मसाले, पाउडर मसाले, दालें, स्टेपल, किराने का सामान और गेहूं का आटा शामिल हैं। इसके अलावा यह चावल, चीनी, दालें और एडिबल ऑयल जैसे एग्री प्रोडक्ट का डोमेस्टिक और एक्सपोर्ट ट्रेडिंग संचालित करता है। 31 दिसंबर 2023 तक, कंपनी ने लगभग 1,26,000 वर्ग फुट में फैले कंबाइंट रिटेल बिजनेस एरिया को शामिल करते हुए 31 स्टोर जोड़े।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article