बिजनेस

Upcoming IPO This Week: अगले हफ्ते मिलेगा 4 IPO में निवेश का मौका, पैसा रखें तैयार, जानें सभी पब्लिक इश्यू की डिटेल

Upcoming IPO This Week(8 to 12 july 2024): अगले कारोबारी हफ्ते में केवल एक नया आईपीओ खुलेगा। ये है सहज सोलर (Sahaj Solar) का आईपीओ। इसके अलावा 3 आईपीओ जो पिछले हफ्ते खुले थे, उनमें भी निवेश का मौका अगले हफ्ते मिलेगा।

Image

अगले सप्ताह आने वाले आईपीओ

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
अगले हफ्ते आएगा एक आईपीओ
3 आईपीओ पहले से हैं खुले
चारों में मिलेगा निवेश का मौका

Upcoming IPO Next Week: अगले कारोबारी हफ्ते में केवल एक नया आईपीओ खुलेगा। ये है सहज सोलर का आईपीओ। इसके अलावा 3 आईपीओ जो पिछले हफ्ते खुले थे, उनमें भी निवेश का मौका अगले हफ्ते मिलेगा। इनमें 3 आईपीओ में अम्बे अम्बे लैबोरेटरीज (Ambey Laboratories), गणेश ग्रीन भारत (Ganesh Green Bharat) और एफ्वा इन्फ्रा एंड रिसर्च (Effwa Infra & Research) शामिल हैं। आगे जानिए इन आईपीओ की डिटेल।

ये भी पढ़ें -

IPO का नामकब खुला या कब खुलेगाकब बंद होगाप्राइस बैंडलॉट साइज
सहज सोलर11 जुलाई15 जुलाई171-180 रु800 शेयर
अम्बे लैबोरेटरीज04 जुलाई8 जुलाई68 रु2000 शेयर
अम्बे लैबोरेटरीज05 जुलाई9 जुलाई190 रु600 शेयर
एफ्वा इन्फ्रा एंड रिसर्च05 जुलाई9 जुलाई82 रु1600 शेयर

कैसी रही पहली छमाही

पहली छमाही के दौरान, को-वर्किंग स्पेस, फर्नीचर रिटेलिंग और ऑनलाइन टिकट बुकिंग जैसे अलग-अलग सेक्टरों की लगभग 35 कंपनियां लगभग 32,000 करोड़ रुपये जुटाने में सफल रहीं।

आईपीओ मार्केट के लिए एक मजबूत साल की दूसरी छमाही के भी बेहतर रहने की उम्मीद है, जिसमें बढ़ी हुई गतिविधि, संभावित रूप से बड़ी डील और डायवर्सिफाई सेक्टरों में नई लिस्टिंग शामिल हैं।

क्या होता है आईपीओ

इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) प्रोसेस के तहत प्राइवेट कंपनियां पब्लिक निवेशकों से इक्विटी कैपिटल (पैसा) जुटाने के लिए आम निवेशकों को अपने शेयर बेचती हैं। आईपीओ किसी प्राइवेट ओनरशिप वाली कंपनी को पब्लिक कंपनी में बदल देता है। यह प्रोसेस स्मार्ट निवेशकों के लिए अपने निवेश पर अच्छा रिटर्न प्राप्त करने का अवसर भी देती है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article