बिजनेस

Raymond Demerger: रेमंड ग्रुप करेगा नई रियल एस्टेट कंपनी को लिस्ट, हर 1 शेयर के बदले मिलेंगे इतने शेयर

Raymond Demerger Record Date: डीमर्जर के पूरा होने पर, रेमंड और रेमंड रियल्टी (आरआरएल) रेमंड ग्रुप की दो अलग-अलग लिस्टेड कंपनियों के रूप में काम करेंगी। रेमंड ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि नई इकाई स्टॉक एक्सचेंजों पर ऑटोमैटिक लिस्टिंग की मांग करेगी।

Image

रेमंड डिमर्जर रिकॉर्ड डेट

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • रेमंड ग्रुप की नई रियल एस्टेट कंपनी होगी लिस्ट
  • 1 शेयर के बदले मिलेगा 1 शेयर
  • नई कंपनी होगी रेमंड रियल्टी लिमिटेड

Raymond Demerger Record Date: घरेलू बेंचमार्क सूचकांकों में जल्द ही रेमंड ग्रुप की नई कंपनी की लिस्टिंग देखने को मिलेगी, क्योंकि पिछले हफ्ते इस प्रमुख कंपनी ने अपने रियल एस्टेट कारोबार को अलग करने की घोषणा की थी। इस खबर से उत्साहित होकर, कंपनी के शेयरों में शुक्रवार को 17 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई और यह 52-सप्ताह के सबसे टॉप लेवल 3484 रुपये पर पहुंच गया। रेमंड के शेयरों में जोरदार उछाल उस दिन आई जब कंपनी ने गुरुवार को अपने रियल एस्टेट कारोबार को अपनी सब्सिडियरी कंपनी - रेमंड रियल्टी लिमिटेड (आरआरएल) - के तौर पर अलग करने की घोषणा की। यह कंपनी जल्द ही स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होगी।

ये भी पढ़ें -

6,65,73,731 इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे

इस डीमर्जर के पूरा होने पर, रेमंड और रेमंड रियल्टी (आरआरएल) रेमंड ग्रुप की दो अलग-अलग लिस्टेड कंपनियों के रूप में काम करेंगी। रेमंड ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि नई इकाई स्टॉक एक्सचेंजों पर ऑटोमैटिक लिस्टिंग की मांग करेगी।

डीमर्जर योजना के प्रभावी होने के बाद, रेमंड रियल्टी रेमंड के इक्विटी शेयरधारकों को 10 रुपये प्रति शेयर के फेस वैल्यू वाले 6,65,73,731 इक्विटी शेयर जारी करेगी।

किस रेशियो में बंटेंगे शेयर

रेमंड के हर शेयरधारक को पैरेंट कंपनी में मौजूद प्रत्येक 1 शेयर के लिए नई कंपनी का 1 शेयर दिया जाएगा। इसका मतलब यह है कि अगर किसी शेयरधारक के पास डीमर्जर की रिकॉर्ड डेट पर रेमंड के 10 शेयर हैं, तो उन्हें रेमंड रियल्टी के 10 शेयर दिए जाएंगे।

डीमर्जर की रिकॉर्ड डेट

रेमंड लिमिटेड के शेयर आने वाले हफ्ते में ऑटोमैटिक डीमर्जर के लिए एक्स-डेट पर ट्रेड करेंगे। बीएसई पर उपलब्ध डेटा के अनुसार, स्पिन ऑफ के लिए एक्स-डेट गुरुवार, 11 जुलाई, 2024 है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक डीमर्जर की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article