बिजनेस

Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते खुलेंगे 8 IPO, 6 होंगे SME इश्यू, सबसे सस्ता शेयर 59 रु का

Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते 8 आईपीओ खुलने जा रहे हैं। इनमें गाला प्रिसिजन इंजीनियरिंग, जेयम ग्लोबल फूड्स, नेचरविंग्स हॉलिडेज, नमो ईवेस्ट मैनेजमेंट, मैच कॉन्फ्रेंस एंड इवेंट्स, माई मुद्रा फिनकॉर्प, बजाज हाउसिंग फाइनेंस और एक्सेलेंट वायर्स एंड पैकेजिंग शामिल हैं।

Image

अगले हफ्ते 8 आईपीओ खुलेंगे

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
अगले हफ्ते खुलेंगे 8 IPO
6 होंगे SME इश्यू
2 होंगे मेनबोर्ड के आईपीओ

Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते 8 आईपीओ खुलने जा रहे हैं। इनमें गाला प्रिसिजन इंजीनियरिंग, जेयम ग्लोबल फूड्स, नेचरविंग्स हॉलिडेज, नमो ईवेस्ट मैनेजमेंट, मैच कॉन्फ्रेंस एंड इवेंट्स, माई मुद्रा फिनकॉर्प, बजाज हाउसिंग फाइनेंस और एक्सेलेंट वायर्स एंड पैकेजिंग शामिल हैं। इनमें से गाला प्रिसिजन इंजीनियरिंग और बजाज हाउसिंग फाइनेंस के आईपीओ मेनबोर्ड के हैं, जबकि आईपीओ एसएमई कैटेगरी के हैं। आगे जानिए सभी आईपीओ की डिटेल।

ये भी पढ़ें -

चेक करें प्राइस बैंड समेत बाकी डिटेल

IPO का नामकब खुलेगा इश्यूकब होगा बंदप्राइस बैंडलॉट साइज
गाला प्रिसिजन इंजीनियरिंग2 सितंबर4 सितंबर503-529 रु28 शेयर
जेयम ग्लोबल फूड्स2 सितंबर4 सितंबर59-61 रु2000 शेयर
नेचरविंग्स हॉलिडेज3 सितंबर5 सितंबर74 रु1600 शेयर
नमो ईवेस्ट मैनेजमेंट4 सितंबर6 सितंबर80-85 रु1600 शेयर
मैच कॉन्फ्रेंस एंड इवेंट्स4 सितंबर6 सितंबर214-225 रु600 शेयर
माई मुद्रा फिनकॉर्प5 सितंबर9 सितंबर104-110 रु1200 शेयर
बजाज हाउसिंग फाइनेंस9 सितंबर11 सितंबरघोषित नहींघोषित नहीं
एक्सेलेंट वायर्स एंड पैकेजिंग11 सितंबर13 सितंबर90 रु1600 शेयर

क्या होता है आईपीओ

इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) प्रोसेस के तहत प्राइवेट कंपनियां पब्लिक निवेशकों से इक्विटी कैपिटल (पैसा) जुटाने के लिए आम निवेशकों को अपने शेयर बेचती हैं। आईपीओ किसी प्राइवेट ओनरशिप वाली कंपनी को पब्लिक कंपनी में बदल देता है। यह प्रोसेस स्मार्ट निवेशकों के लिए अपने निवेश पर अच्छा रिटर्न प्राप्त करने का अवसर भी देती है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। म्यूचुअल फंड में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article